वाराणसी में गंगा तट पर 5 स्टार होटल जैसी टेंट सिटी, जानिए क्या है खास और कैसे कराएंगे बुकिंग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा किनारे टेंट सिटी का उद्घाटन किया। गंगा तट पर रेत में बसी टेंट सिटी में 5 स्टार होटल जैसी आलीशान सुविधाएं मौजूद हैं। टेंट सिटी में पर्यटकों की लग्जरी सुविधाओं का विशेषतौर पर ख्याल रखा गया है। इको फ्रेंडली टेंट सिटी में कई तरह के विला बनाए गए हैं। जो काफी भव्य और आलीशान हैं।