आमतौर पर वीकेंड के साथ एक-दो दिन और छुट्टी मिल जाए तो हम लोग तीन-चार दिन के लिए आसपास के टूरिस्ट पैलेस की ओर निकल पड़ते हैं। दिल्ली वाले दो-तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ की ओर या फिर मथुरा-वृंदावन या जयपुर की ओर चल पड़ते हैं। इससे ज्यादा होता है तो हवाई जहाज से कुछ दूर तक चले जाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत के दो घुमक्कड़ों ने सिर्फ तीन दिन में 7 महाद्वीप को लांघ दिया।