Skip to main content

गणतंत्र दिवस परेड देखना चाहते हैं, इस तरह करें ऑनलाइन टिकट बुक

हर साल 26 जनवरी को जब आप टीवी पर दिल्ली में कर्तव्यपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड देखते हैं तो आपका भी मन वहां जाकर परेड देखने को करने लगता है। लेकिन मन मसोस कर रह जाते हैं कि परेड के लिए पास कहां से मिलेगा? टिकट कहां से मिलेगा और कैसे खरीद पाऊंगा? आम लोगों की इसी परेशानी को देखने हुए इस साल से ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था की गई है। अब आप ई-पोर्टल से परेड के लिए टिकट खरीद सकते है।


केंद्र सरकार ने खास तौर पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए एक ऑनलाइन आमंत्रण प्रबंधन पोर्टल www.aamantran.mod.gov.in शुरू किया है। इस वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री 6 जनवरी से शुरू हो चुकी है। आम लोगों के लिए 32,000 ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था की गई है। इससे काफी संख्या में आम लोग टिकट लेकर कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड का आनंद ले सकेंगे। ऑनलाइन टिकट के कारण हजारों कार्ड के कागज भी बचेंगे।   


इस बार गणतंत्र दिवस परेड से पहले कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) को नया रूप दिया गया है। यह एक तरह से नया बने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में होगा। सीटिंग अरेंजमेंट भी इस बार अलग तरीके से किया गया है और इस बार कुर्सी भी नए सेट में लगाए गए हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बार परेड में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, 6 विभागों और मंत्रालयों के साथ कुल 23 झांकियां होंगी। ये झांकियां देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रगति को दर्शाते हुए परेड का हिस्सा बनेंगी।

ऑनलाइन टिकट लेने वाले लोग इस बार उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से मुफ्त में यात्रा कर परेड देख सकेंगे। ऑनलाइन टिकट या आमंत्रण कार्ड से लोग इस बार इन दोनों मेट्रो स्टेशन से फ्री में इन-आउट कर सकेंगे।


कैसे कराएं बुकिंग-

ऑनलाइन टिकट के लिए आपको सबसे पहले www.aamantran.mod.gov.in पर जाकर साइन अप करना होगा। या फिर सीधा https://aamantran.mod.gov.in/register पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आपको अपना नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल की जानकारी देनी होगी। रजिस्टर हो जाने के बाद लॉगिन पेज https://aamantran.mod.gov.in/login पर जाना होगा। मोबाइल नंबर देकर ओटीपी लेना होगा। इसके बाद लॉगिन हो जाने पर टिकट बुकिंग का ऑप्शन दिखने लगेगा। आपको टिकट के कई ऑप्शन दिखेंगे।

आपको रिपब्लिक डे परेड या जिस इवेंट के लिए टिकट लेने हैं, उसे क्लिक कर सारी जानकारी देकर पेमेंट कर दीजिए। टिकट के दाम 20 रुपये से लेकर 500 रुपए तक हैं। पेमेंट करते ही टिकट बुक हो जाएगी। इसके बाद आप अपना टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। टिकट डाउनलोड कर अपने मोबाइल में जरूर रख लें। टिकट बुक कराने का लास्ट डेट 24 जनवरी है।

तो अगर आप अकेले या परिवार के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखना चाहते हैं तो देर मत कीजिए। जल्दी से ऑनलाइन टिकट बुक करा लीजिए। 

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

-हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का...

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।