Skip to main content

अब रेलवे की नई सेवा का लीजिए आनंद, सफर में कीजिए व्‍हाट्सएप से खाने का ऑर्डर

रेलवे देश के लिए एक लाइफलाइन है। यह लोगों को सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह लाने-ले जाने का ही काम नहीं करता, बल्कि उन्हें एक-दूसरे से जोड़ता भी है। विविधता में एकता लाने का काम असल मायने में रेलवे करता है। रेलवे सफर के दौरान लोगों को कोई परेशानी ना हो इस बारे में भी पूरा ख्याल रखता है। यात्रियों की छोटी से छोटी सुविधा से लेकर विलासिता तक रेलवे हर चीज पर बारिकी से ध्यान रखता है। अब आपके लिए एक और अच्छी खबर है।



अब रेलवे ने सफर के दौरान व्हाट्सएप से खाना ऑर्डर करने की सेवा शुरू की है। अब आप सफर के दौरान ट्रेन में व्हाट्सएप से मनपसंद खाने का ऑर्डर कर सकते हैं। इंडियन रेलवे ने अब रेल यात्रियों को ई-केटरिंग सेवाओं के जरिए से भोजन ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सएप का ऑप्शन दिया है। इसके लिए एक नया बिजनेस व्हाट्सएप नंबर +91-8750001323 जारी किया गया है। यात्रा के दौराम आप इस पर मैसेज कर मन लायक खाना सीट पर मंगा सकते हैं।


फिलहाल अभी यह सुविधा कुछ खास ट्रेनों के ही मुसाफिरों के लिए है। यात्रिकों के सलाह-सुझाव और फीडबैक के बाद सुधार के बाद इसे और ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। IRCTC ने इसके लिए एक खास वेबसाइट के साथ एक ई-कैटरिंग फूड एप के जरिए यह ई-कैटरिंग सेवा शुरू की है। शुरू में इसके लिए दो चरणों की योजना बनाई गई है।


पहले चरण में बिजनेस व्हाट्सएप नंबर लिंक पर क्लिक करने के बाद ई-कैटरिंग सेवा को चुनने वाले यात्रियों को एक मैसेज भेजा जाएगा। इस मैसेज के ऑप्शन को सेलेक्ट कर आप सीधे व्हाट्सएप के जरिए ई-कैटरिंग वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in से जुड़े रेस्त्रां से अपनी पसंद का भोजन बुक कर मंगा सकेंगे। इसके लिए रेस्त्रां के ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


अगले चरण में यह व्हाट्सएप नंबर एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म में बदल जाएगा। इसमें ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंट (AI) पावर चैटबॉट से दो-तरफा संचार  संभव हो सकेगा। जो आपके मैसेज का जवाब देने के साथ आपके लिए लिए भोजन भी बुक करेगा। अभी इसके जरिए प्रतिदिन करीब 50 हजार यात्रियों को भोजन परोसे जा रहे हैं। तो आप भी लीजिए सफर के दौरान रेलवे की इस नई सुविधा का आनंद। हैप्पी जर्नी।
 

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

-हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का...

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।