मोदी सरकार में भारतीय टूरिज्म सेक्टर की ऐतिहासिक उड़ान: वैश्विक रैंकिंग में 8वां स्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम द्वारा पिछले 11 वर्षों में शुरू की गई नीतियों और पहलों ने भारत के टूरिज्म सेक्टर को जबरदस्त ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। भारत की साख अब सिर्फ स्वदेश में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी तेजी से बढ़ी है। विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (WTTC) की ताजा रिपोर्ट (2024-25) के मुताबिक, भारत आज विश्व का 8वां सबसे बड़ा पर्यटन बाजार बन चुका है, जिसने फ्रांस, जर्मनी जैसे परंपरागत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को भी पीछे छोड़ दिया है।