Skip to main content

About Us

Hitendra Gupta
ट्रेवल ब्लॉगर, मीडिया प्रोफेशनल, डिजिटल इन्फ्लुएंसर और प्रकृति प्रेमी शाकाहारी मैथिल
कुछ अपने बारे में

बचपन में हर साल Vacation और Family Function में मां के साथ नानी के यहां नेपाल जाया करता था। तब दो-चार दिन के लिए नहीं,  महीने- दो महीने के किए जाता था और नेपाल के पहाड़ी इलाकों और जंगलों में घूमा-फिरा करता था। हरे-भरे घने जंगलों के बीच कल-कल बहती नदियां अपनी ओर आकर्षित करती थी। उस समय की इन यात्राओं के रोमांच ने मेरे अंदर घूमने-फिरने की दिलचस्पी पैदा कर दी।

बचपन से ही प्रकृति के साथ ये जुड़ाव मुझे आज भी अपनी ओर खींचता हैं। आज भी बार-बार शांत, हरियाली से भरी जगहों और नदियों के किनारे घूमने का मन करता है। प्रकृति की सुंदरता को निहारना मुझे अच्छा लगता है। आज भी हिमालय और तराई की यात्रा पर जाने से मुझे एक नया जीवन मिल जाता है। तरोताजा महसूस करने लगता हूं। पहाड़ और मंदिरों वाले स्थलों में जाने से असीम शांति की अनुभूति होती है।
गांव से होने के कारण ग्रामीण परिवेश में प्रकृति से खुद को ज्यादा जुड़ा महसूस करता हूं। गांव और शहर दोनों से जुड़े होने के कारण मेरे अंदर अपने आसपास की चीजों को देखने का एक नया नजरिया बना है। ट्रेवल करते वक्त स्थानीय लोगों से मिलना-जुलना, उनके साथ समय बिताना और वहां के स्थानीय शाकाहार खानपान का लुत्फ उठाता हूं। वहां की संस्कृति, विरासत, लोगों, भोजन और रीति-रिवाजों को जानने की कोशिश करता हूं।

मैंने ज्यादातर Solo या Family के साथ यात्रा की है, लेकिन दोस्तों और अजनबियों के साथ यात्रा करके एक अलग ही रोमांच मिला है। कई बार Group Travel में भी शामिल हुआ हूं। देश-दुनिया घूमकर जब यात्रा के अनुभवों को यार-दोस्तों के साथ शेयर करता हूं और उन्हें वहां की यात्रा के लिए प्रेरित करता हूं, तो मन को असीम संतोष प्राप्त होता है।
यात्रा के अलावा नई-नई किताबें पढ़ना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और Motivational Speech सुनना पसंद है। जब यात्रा पर नहीं होता हूं तो Travel Magazine & Websites पढ़ता रहता हूं। हर जगह के बारे में पढ़कर हर जगह जाना चाहता हूं। गांव-शहर के अनजान कोनों में छिपे कुदरत के खजाने को देखना चाहता हूं। और समय मिलते ही निकल लेता हूं एक नई यात्रा पर।

एक पर्यटक और पत्रकार के रूप में कई जगह की यात्रा कर चुका हूं। FAM Trip, Blogger Outreach Program में हिस्सा ले चुका हूं। कई प्रोडक्ट के Launch Events के लिए आमंत्रित किया गया हूं। कई Blogger Community से जुड़ा हूं और Blogger Meet में शामिल हो चुका हूं। दिल्ली और अहमदाबाद में आयोजित Google और WordPress के कार्यक्रम में हिस्सा ले चुका हूं।
Mithila से हूं और वर्तमान में मैं दिल्ली-एनसीआर में रहता हूं। FAM Trips और Blogger Meets के लिए आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं। अगर आप हमारे साथ किसी तरह का collaboration करना चाहते हैं तो हमें GuptaHitendra [at] gmail.com पर संपर्क करें।

Contact me at-
Email – GuptaHitendra [@] gmail.com
Web – www.JioZindagi.com
Facebook – HitendraGupta
Instagram – @GuptaHitendra
Twitter – @GuptaHitendra



Other Blogs
www.topnewsindia.com (News & Views)
www.launchmantra.com ( Product Launch and Lifestyle)
www.surkhiyan.com (Hindi News)
And
www.hellomithila.com (Maithili Blog)

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का...

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।