Noida Sector 18 Veg Restaurants: ये हैं नोएडा सेक्टर 18 मार्केट के सात सबसे बढ़िया शाकाहारी रेस्टोरेंट

आजकल शहर के बड़े रेस्त्रां में वेज-नॉन वेज दोनों खाना एक साथ परोसे जाने से शाकाहारी लोगों को काफी परेशानी होती है। शाकाहारी लोगों के लिए शहरों में खाने-पीने की बेहतर जगह ढूंढना काफी मुश्किल होता है। आपकी इसी परेशानी को ध्यान में रखकर आज मैं नोएडा के मेन मार्केट सेक्टर 18 के सात बेस्ट शाकाहारी रेस्त्रां का यहां जिक्र करने जा रहा हूं। अब जब भी नोएडा सेक्टर 18 या इसके आसपास के इलाके में मार्केटिंग
या किसी दूसरे काम से जाने का मौका मिले तो इन शाकाहारी रेस्त्रां में जाकर वेज खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
सागर रत्ना
शाकाहारी लोगों के लिए नोएडा में सेक्टर 18 के आसपास सबसे बेहतर रेस्त्रां में से एक है- सागर रत्ना। यहां आप शुद्ध सात्विक खाने का आनंद उठा सकते हैं। साउथ इंडियान खाने के शौकीनों के लिए सागर रत्ना कई तरह के डोसा, वड़ा और उत्थपम परोसता है। डोसा के लिए तो यह नोएडा का बेस्ट रेस्त्रां है। इतना स्वादिष्ट डोसा- सांभर आपको और किसी रेस्त्रां में नहीं मिलेगा। यहां आप शाकाहारी थाली भी ले सकते हैं। यहां खाने को शुद्ध घी और तेल में पकाया जाता है। यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां का एंबिएस परिवार के लायक बहुत बढ़िया है। यहां के वेटर और अन्य कर्मचारी भी काफी सहयोगी हैं। मुझे यहां के डोसा और थाली के अलावा इडली फ्राई भी बहुत अच्छा लगा। यहां के सांभर का टेस्ट बहुत अच्छा है। एक तरह से शाकाहारी लोगों के लिए यह पैसा वसूल रेस्त्रां है, जहां से लोग तृप्त होकर जाते हैं। सागर रत्ना के देश भर में 90 से ज्यादा रेस्त्रां हैं।
हल्दीराम
नमकीन और मिठाई के लिए दुनिया भर में फेमस हल्दीराम ने शाकाहारी रेस्त्रां के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। हल्दीराम के रेस्त्रां में आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम गुजार सकते हैं। स्नैक्स के अलावा मिठाई का आनंद लेने के लिए यह एक बढ़िया जगह है। यहां लंच-डिनर के लिए कई ऑप्शन मौजूद है। आप थाली या अलग-अलग चीजों का भी आर्डर कर सकते हैं। छोले भटूरे, राज कचौरी, पाव भाजी के साथ यहां का मसाला डोसा भी काफी स्वादिष्ट होता है। अब तो उत्तर भारत के लोग भी साउथ इंडियन खाना काफी पसंद करते हैं। इस हिसाब से यहां डोसा खाने के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा होती है। शनिवार और रविवार को यहां काफी भीड़ होती है। आपको सीट के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन खाना खाने के बाद इंतजार का दुख नहीं होता है।

बीकानेरवाला
सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के पास ही है बीकानेरवाला रेस्त्रां। हल्दीराम की तरह ही यहां भी आप नमकीन, मिठाई के साथ खाने का आनंद ले सकते हैं। जहां तक मेरा अनुभव है यहां लंच या डिनर में थाली की जगह अलग-अलग सब्जी, रोटी, चावल और अन्य चीजें लेना बेहतर है। यहां स्नैक्स- नाश्ते के लिए भी ढ़ेर सारे ऑप्शन हैं। खाना से ज्यादा स्वादिष्ट यहां के नाश्ते लगते हैं। शनिवार-रविवार को यहां भी काफी भीड़ होती है। आज कल शाकाहारी रेस्त्रां की संख्या कम होने के कारण यहां भीड़ ज्यादा उमड़ती है।

नाथू स्वीट्स
खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए सेक्टर 18 स्थित नाथू स्वीट्स भी एक बेहतर जगह है। लंच और डिनर के लिए आप यहां परिवार के साथ आ सकते हैं। स्वाद के मामले में यह सबसे बढ़िया रेस्त्रां है। जो स्वाद आपको नाथू स्वीट्स के खाने की सब्जियों में मिलेगा नोएडा में और किसी रेस्त्रां की सब्जियों में नहीं मिलेगा। यहां की सब्जियां बेहद स्वादिष्ट होती हैं। मसाले का इस्तेमाल सही ढंग से किया जाता है। अगर आप यहां एक बार लंच-डिनर कर लेंगे तो स्वाद के कारण यहां दोबारा जरूर आएंगे।
हीरा स्वीट्स
शाकाहारी लोगों के बीच हीरा स्वीट्स भी बहुत जल्द लोकप्रिय हो गया है। हालांकि नोएडा सेक्टर 18 का रेस्त्रां कुछ छोटा है, फिर भी यहां लोग इंतजार करना बेहतर समझते हैं। यहां के छोले भटूरे, मसाला डोसा और पाव-भाजी काफी स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन मुझे यहां का थाली कुछ खास नहीं लगा। यहां के रसगुल्ले  काफी बढ़िया हैं।

श्री रत्नम
श्री रत्नम मॉल ऑफ इंडिया में स्थित है। शाकाहारी होने के कारण यहां भी वेज लोगों की भीड़ लगी रहती है। हालांकि यहां का खाना कुछ महंगा है, लेकिन खाना खाने के बाद नहीं अखरता। यहां का माहौल भी बहुत बढ़िया है। आप परिवार के साथ यहां जा सकते हैं। मॉल में शॉपिंग के साथ खाने-पीने का आनंद भी आप यहां उठा सकते हैं। छुट्टी के दिन यहां आपको अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

थाल वादी
सेक्टर 18 के आसपास में ग्रेट इंडिया पैलेस में थर्ड फ्लोर पर है थाल वाडी। दो लोगों के लंच का खर्च करीब एक हजार रुपये बैठता है। शनिवार और रविवार के दिन यहां कुछ ज्यादा ही भीड़ होती है। एक बड़ी थाली में खाने के लिए दर्जनों आइटम देख कर ही मन भर जाता है। चावल, दाल, रोटी, पूड़ी कई तरह की सब्जी, सलाद, चटनी, पापड़, छाछ और मिठाई। मिठाई छोड़कर सभी आइटम छक कर खाइए। आप जितना खाएंगे उतना परोसा जाएगा। आप पूरे परिवार के साथ यहां जा सकते हैं।

#TalesOfHitendra #Hitendrawrites #MyFriendAlexa #Blogchatter #noidasector18 #noida #noidamarket #vegrestaurants #noidavegrestaurants veg restaurants, noida veg restaurants, noida sector 18 veg restaurants, veg restaurants sector 18 market, नोएडा सेक्टर 18 मार्केट, नोएडा सेक्टर 18, नोएडा सेक्टर 18 मार्केट शाकाहारी रेस्त्रां,  नोएडा सेक्टर 18 मार्केट कैसे पहुंचे

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। धन्यवाद...

 

Comments

Popular posts from this blog

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

Contact Us

ये हैं दिल्ली के टॉप 10 पर्यटक स्थल, नए साल में आप भी घूम आइए

संसद भवन- आप भी जा सकते हैं यहां घूमने

Birla Temple Delhi: बिरला मंदिर, दिल्ली- जहां जाति-धर्म के नाम पर नहीं होता किसी से कोई भेदभाव