Skip to main content

Xtra Cover: यात्रा के दौरान इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी यात्रा सुखद हो तो घर से निकलने से पहले कुछ खास बातों पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

1. जहां-जहां घूमने जाना है उसके बारे में पहले से रिसर्च जरूर कर लें। घूमने वाले जगहों की एक लिस्ट बना लें।
2. उस जगह के बारे में पूरी जानकारी पहले से जरूर जान लें। वहां का मौसम कैसा है और किस तरह के कपड़े लेकर जाने होंगे। क्या-क्या जरूरी चीजें लेकर जाने होंगे यह सब पहले से तैयार कर लें।
3. यात्रा कैसे करनी है यह भी पहले से तय कर लें। रेल या एयर से यात्रा करने जा रहे हैं तो पहले से रिजर्वेशन जरूर करा लें, नहीं तो आखिरी समय में परेशानी हो सकती है।
4. होटल की बुकिंग भी पहले करा लें नहीं तो कई बार हॉट सीजन में कमरे नहीं मिलते हैं।
5. होटल बुकिंग के लिए दो-चार ट्रैवल साइट पर जाकर प्राइस जरूर चेक कर लें। कई जगह आपको बेहतर डील मिल जाएंगे।
6. यात्रा संबंधित सभी कागजात एक अलग पाउच या बैग में रख लें। टिकट, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड भी ठीक से रख लें।
7. टिकट और अन्य दस्तावेजों का इलेक्ट्रॉनिक कॉपी भी जरूर रखें।
8. सारे पैसे एक ही जगह ना रखें। इसे दो चार जगह रखें जिससे जरूरत के हिसाब से निकाला जा सकें।
9. घर से निकलने से पहले फोन, पावर बैंक, चार्जर, कैमरा, बैटरी भी जरूर चेक कर लें।
10. अगर कोई दवा लेते हैं या यात्रा के दौरान रास्ते में कोई परेशानी होती है तो उसके हिसाब से जरूरी दवा जरूर रख लें।
11. मोबाइल में गूगल मैप या मैप माय इंडिया एप जरूर डाउनलोड कर लें। ये आपको रास्ता भटकने से बचाएगा।
12. भीम, गूगल पे, पेटीएम, फोनपे जैसे वैलेट या यूपीई एप भी जरूर रखें जिससे आप हर जगह कैश लेकर चलने से बच सकेंगे।
13. बैग में कम के कम सामान लेकर चले जिससे यात्रा में घूमने-फिरने में आसानी रहेगी। आप सामान पर नजर रखने की जगह यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
14. जिंस, टीशर्ट, शॉर्ट टाइप कपड़े लेकर चले जिसे साफ करने ज्यादा जरूरत ना पड़े या साफ करने में आसानी हो।  
15. देश के भीतरी इलाके में घूमने जा रहे हैं तो अपने पहनावे का ध्यान रखें। ज्यादा छोटे कपड़े ना पहनें।
16. किसी भी अनजाने व्यक्ति की बातों पर पूरी तरह से भरोसा ना करें। एक-दो और लोगों से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें।
17. नई जगहों पर शाम होने से पहले होटल या रिसोर्ट पहुंचने की कोशिश करें। सुनसान जगहों पर यात्रा करने से बचें।
18. कोशिश करें यात्रा के दौरान मोबाइल में डबल सिम हो। दोनों सिम अलग-अलग कंपनी का हो।
19. जरूरी कंट्रैक्ट नंबर कागज पर नोट करके भी जरूर रखें। कई बार तकनीकी दिक्कत या चार्ज ना होने पर परेशानी से बच सकेंगे।
20. यात्रा के दौरान खानपान पर विशेष ध्यान रखें। ऐसा ना हो कि खानपान के कारण सेहत खराब होने से पर्यटक का मजा ना ले सकें।

यह पोस्ट #BlogchatterA2Z 2021 चैलेंज के तहत लिखा गया है। आप भी इस ब्लॉगचैटरएटूजेड चैलेंज में हिस्सा ले सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें- Blogchatter

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

-हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Post a Comment

अपना कमेंट यहां लिखें-

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का...

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।