Skip to main content

अद्भुत, अनुपम और अविस्मरणीय अनुभव करना चाहते हैं तो आपके पास है जन्नत की सैर का सुनहरा अवसर

दुनिया में कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे आप देखकर, सामने जाकर ही अनुभव कर सकते हैं। धरती का स्वर्ग कश्मीर भी कुछ ऐसा ही है। अगर आप कुछ अद्भुत, अनुपम और अविस्मरणीय अनुभव करना चाहते हैं...इस धरती पर स्वर्ग को देखना चाहते हैं तो आपको कश्मीर जाना होगा।

वसंत में आप श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन के साथ सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम जाकर खुद को जन्नत में पा सकते हैं।


कश्मीर में डल झील पर शिकारा की सवारी हो या गुलमर्ग में गोंडोला केबल कार की सवारी हो या फिर पहलगाम में पर्वतों के बीच सड़क यात्रा सब कुछ आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। श्रीनगर जबरवन पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन ट्यूलिप गार्डन जाकर आप एक अद्भुत दुनिया में खो सकते हैं। सिराज बाग के नाम से भी मशहूर एशिया के सबसे बड़े इस ट्यूलिप गार्डन में 15 लाख ट्यूलिप के फूलों की 64 प्रजातियां हैं। लगभग 30 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैले इस ट्यूलिप गार्डन में घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से अप्रैल के बीच होता है और वो समय अभी है। आप यहां कुदरत के अद्भुत नजारे को देखकर खुद को धन्य समझेंगे।


ऐसे में आईआरसीटीसी पृथ्वी के इस सबसे सुंदर जगह की सैर करने के लिए एक टूर का आयोजन कर रहा है। आपके लिए यह एक ऐसा अवसर है जिसे आप मिस करना नहीं चाहेंगे। दिल्ली से आईआरटीसीटी का यह 6 दिन और 5 रात का पैकेज में आपको दिल्ली से श्रीनगर आने-जाने का कंफर्म एयर टिकट शामिल है। दिल्ली से 18 मई, 8 जून और 22 जून को यह यात्रा आप कर सकते हैं। आईआरसीटीसी का यात्रा कार्यक्रम इस तरह से है-

दिन 1:
दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान। शाम में डल झील में शिकारे की सवारी के साथ सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं। आप यहां फ्लोटिंग गार्डन भी जा सकते हैं।

दिन 2:
सफर के दूसरे दिन सोनमर्ग जाकर बर्फीले पहाड़ से घिरी वादियों का दर्शन कर सकते हैं। सफेद कालीन की तरह बिछी बर्फ की चादर पर आप एक अलग ही दुनिया में होने का एहसास पाएंगे।

दिन 3:
तीसरे दिन पहलगाम जाकर प्रकृति के सबसे सुंदर उपहार को देख सकते हैं। यहां आप अवंतीपुर खंडहर, बेताब घाटी, चंदनवारी और अरु घाटी की यात्रा कर सकते हैं। यह जगह फिल्मी शूटिंग के लिए काफी मशहूर रहा है।

दिन 4:
यात्रा के चौथे दिन गुलमर्ग हिल स्टेशन घूम सकते हैं। आप यहां अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व विख्यात खिलानमर्ग भी घूम सकते हैं। सर्दियों के दौरान एक देश का सबसे लोकप्रिय स्कीइंग गंतव्य है। गुलमर्ग दुनिया की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक "गुलमर्ग गोंडोला" के लिए भी प्रसिद्ध है।
 
दिन 5:
कश्मीर घाटी की यात्रा के पांचवें दिन आप शंकराचार्य मंदिर दर्शन के बाद, मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मशाही और शालीमार गार्डन देख सकते हैं। डल झील के किनारे स्थित प्रसिद्ध हजरतबल तीर्थ की यात्रा के साथ ट्यूलिप गार्डन में धरती के स्वर्ग को अनुभव कर सकते हैं। रात हाउस बोट में गुजारकर रात भर तारों को निहार सकते हैं।

दिन 6:
हाउस बोट में नाश्ता कर दिल्ली के लिए उड़ान भर सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरूआत 27 हजार से शुरू होती है। आप इस टूर पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी लिए इस लिंक को क्लिक कर सकते हैं- IRCTC

या यहां से संपर्क कर सकते हैं-
IRCTC, Tourist Facilitation Center,
Platform No.16, Ajmeri Gate Side,
New Delhi Railway Station.
Mobile No: TIFC: 9717641764  
Probir Sonowal: 9717640773,
Ravinder Singh: 8287930746
E-mail:
probir.sonowal@irctc.com,
ravinder1.singh@irctc.com



यह पोस्ट #BlogchatterA2Z 2021 चैलेंज के तहत लिखा गया है। आप भी इस ब्लॉगचैटरएटूजेड चैलेंज में हिस्सा ले सकते हैं- Blogchatter

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

-हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

Contact Us

Work With Me FAM Trips, Blogger Meets या किसी भी तरह के collaboration के लिए guptahitendra [at] gmail.com पर संपर्क करें। Contact me at:- Email – guptagitendra [@] gmail.com Twitter – @GuptaHitendra Instagram – @GuptaHitendra Facebook Page – Hitendra Gupta

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली: जहां जाने पर आपको मिलेगा स्वर्गिक आनंद

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित स्वामीनारायण मंदिर अपनी वास्तुकला और भव्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। करीब 100 एकड़ में फैला यह अक्षरधाम मंदिर दुनिया के सबसे बड़े मंदिर परिसर के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। इस मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से बनाया गया है। इसे आम भक्तों- श्रद्धालुओं के लिए 6 नवंबर, 2005 को खोला गया था।

World Peace Pagoda, Vaishali: विश्व को शांति का संदेश देता वैशाली का विश्व शांति स्तूप

वैशाली का विश्व शांति स्तूप आज भी विश्व को शांति का संदेश दे रहा है। लोकतंत्र की जननी वैशाली ऐतिहासिक धरोहरों का खजाना है। यहां जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर की जन्मस्थली बासोकुंड यानी कुंडलपुर है। अशोक का लाट यानी अशोक स्तंभ, दुनिया का सबसे प्राचीन संसद भवन राजा विशाल का गढ़, बौद्ध स्तूप, अभिषेक पुष्करणी, बावन पोखर और सबसे प्रमुख जापान की ओर बनवाया गया विश्व शांति स्तूप है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां प्रतिदिन शयन करने आते हैं भोलेनाथ महादेव

हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व है और ओंकारेश्वर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में चौथा है। मध्यप्रदेश में 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 ज्योतिर्लिंग हैं। एक उज्जैन में महाकाल के रूप में और दूसरा ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर- ममलेश्वर महादेव के रूप में। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग इंदौर से 77 किलोमीटर पर है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले नर्मदा नदी में स्नान कर ऊं के आकार में बने इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन और परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां भगवान शिव के दर्शन से सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

उज्जैन- पृथ्वी का नाभि स्थल है महाकाल की यह नगरी

उज्जैन यानी उज्जयिनी यानी आदि काल से देश की सांस्कृतिक राजधानी। महाकाल की यह नगरी भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली रही है। मध्य प्रदेश के बीचोंबीच स्थित धार्मिक और पौराणिक रूप से दुनिया भर में प्रसिद्ध उज्जैन को मंदिरों का शहर भी कहते हैं।

जल मंदिर पावापुरी: भगवान महावीर का निर्वाण स्थल, जहां उन्होंने दिया था पहला और अंतिम उपदेश

जल मंदिर पावापुरी जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। भगवान महावीर को इसी स्थल पर मोक्ष यानी निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। जैन धर्म के लोगों के लिए यह एक पवित्र शहर है। बिहार के नालंदा जिले में राजगीर के पास पावापुरी में यह जल मंदिर है। यह वही जगह है जहां भगवान महावीर ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला और आखिरी उपदेश दिया था। भगवान महावीर ने इसी जगह से विश्व को अहिंसा के साथ जिओ और जीने दो का संदेश दिया था।

About Us

Hitendra Gupta घुमक्कड़, ट्रेवल ब्लॉगर, मीडिया प्रोफेशनल और प्रकृति प्रेमी शाकाहारी मैथिल

हिंद-इस्लामी वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण शेरशाह सूरी का मकबरा

शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार रोहतास जिले के सासाराम में है। शेरशाह का यह मकबरा एक विशाल सरोवर के बीचोंबीच लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। शेरशाह ने अपने जीवनकाल में ही इस मकबरे का निर्माण शुरू कर दिया था, लेकिन पूरा उसके मृत्यु के तीन महीने बाद ही हो पाया। शेरशाह की मौत 13 मई, 1545 को कालिंजर किले में हो गई थी और मकबरे का निर्माण 16 अगस्त, 1545 को पूरा हुआ। शेरशाह के शव को कालिंजर से लाकर यहीं दफनाया गया था। इस मकबरे में 24 कब्रें हैं और शेरशाह सूरी की कब्र ठीक बीच में है।