Skip to main content

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम- जहां भोलेनाथ महादेव शिवशंकर करते हैं निवास

केदारनाथ धाम हिंदुओं के सबसे पवित्र और प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक है। हर हिंदू जीवन में कम से कम एक बार यहां बाबा केदारनाथ के दर्शन जरूर करना चाहता है। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह सबसे ऊंचाई पर स्थित ज्योतिर्लिंग भी है। केदारनाथ हिमालय क्षेत्र के चार धाम (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री तथा यमुनोत्री ) और पंच केदार (केदारनाथ, रूद्रनाथ, कल्पेश्वर, मध्येश्वर, तुंगनाथ) में से भी एक है।


उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम की हिंदू धर्म में काफी महिमा है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु 3,584 मीटर ऊंचाई पर स्थित भगवान भोलेनाथ शिवशंकर का दर्शन करने आते हैं। यहां की कठिन पहाड़ी यात्रा उनके मनोबल को और मजबूत कर देती है। मंदाकिनी नदी के किनारे पर स्थित केदारनाथ को भगवान शिव महादेव का निवास माना जाता है।
केदारनाथ धाम को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार महाभारत के बाद पांडव भ्रातृहत्या के पाप से मुक्ति और अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए भोले शंकर का दर्शन करना चाहते थे, लेकिन भगवान शिव उनसे नाराज थे। पांडवों को दर्शन देने से बचने के लिए शिव ने एक बैल का रूप धारण कर लिया। पांडवों द्वारा पहचाने जाने पर भोलेनाथ बैल रूप में धरती में अंतर्ध्यान होने लगे कि भीम ने उनके पीठ को पकड़ लिया। इसके बात भगवान शिव ने दर्शन देकर उन्हें पाप मुक्त कर दिया। तब से भगवान भोलेनाथ यहां बैल की पीठ की आकृति के रूप में पूजे जाते हैं।

एक अन्य कथा के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार नर और नारायण ने हिमालय पर्वत पर बड़ी कठिन तपस्या की। तपस्या से प्रसन्न होने पर भगवान ने नर और नारायण से वर मांगने को कहा तो दोनों ने उनसे हमेशा के लिए वहीं पर वास करने का वर मांग लिया। इसके बाद से भगवान शिव केदारनाथ में ज्योतिर्लिंग के रूप में सदा के लिए निवास करने लगे। बताया जाता है कि केदारनाथ के दर्शन मात्र से व्यक्ति सभी पापों और कष्टों से मुक्त हो जाता है। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि केदारनाथ धाम की यात्रा के बाद बद्रीनाथ धाम का दर्शन करने पर व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त कर लेता है।

केदारनाथ मंदिर एक ऊंचे चबूतरे पर बना हुआ है। मंदिर के ठीक सामने भगवान भोलेनाथ के वाहन नंदी विराजमान हैं। मंदिर के भीतर कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं। केदारनाथ मंदिर निर्माण के लेकर भी कई मान्यताएं हैं। माना जाता है कि इसका निर्माण पांडवों के वंशज जन्मेजय ने करवाया था। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण ऋषि आदि शंकराचार्य ने कराया था। मंदिर के पिछले हिस्से में शंकराचार्य की समाधि है। बताया जाता है कि आदि गुरु शंकराचार्य ने ही चार धामों की स्थापना की थी।

वासुकी ताल
केदारनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर है वासुकी ताल। यहां लोग ट्रैकिंग करने भी जाते हैं। यहां से आप चौखंबा चोटी और मंदाकिनी घाटी के अद्भुत दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

त्रियुगीनारायण मंदिर
मान्यता है कि भगवान शिव ने मां देवी पार्वती से इसी जगह विवाह किया था। यहां हरदम अखंड ज्योत जलती रहती है। केदारनाथ मंदिर की तरह ही बने इस मंदिर में भगवान विष्णु की चांदी की मूर्ति के साथ मां लक्ष्मी, भगवान बद्रीनारायण, मां सीता, भगवान राम और भगवान कुबेर की प्रतिमाएं हैं। मंदिर के बाहर विवाह स्थल है जिसे ब्रह्म शिला कहते हैं। यहां तीन पवित्र कुंड भीहैं- रुद्र कुंड, विष्णु कुंड और ब्रह्म कुंड। अप

चौराबाड़ी ताल
केदारनाथ मंदिर से तीन किलोमीटर दूरी पर है चौराबाड़ी ताल। मान्यता है कि भगवान शिव ने इसी जगह सप्तऋषियों को योग का ज्ञान दिया था। यहां से हिमालय पर्वत का बड़ा ही मनोहारी दृश्य दिखाई देता है।

गौरीकुंड
मान्यता है कि गौरीकुंड के गर्म पानी में डुबकी लगाने से व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है। बताया जाता है कि इसी जगह पर मां पार्वती, भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए तपस्या की थीं और उसी भगवान गणेश के शरीर पर हाथी का सिर जोड़ा गया था। आमतौर पर केदारनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुगौरीकुंड में ही रात बिताते हैं।

भैरव नाथ मंदिर
यहां भगवान भैरव नाथ का मंदिर है। भगवान भैरव नाथ को केदारनाथ मंदिर के संरक्षक के रूप में माना जाता है।

रुद्र ध्यान गुफा
केदारनाथ मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर रुद्र गुफा में लोग ध्यान-योग के लिए आते हैं। इसे आप बुक भी करा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साल 2019 में यहां ध्यान लगाने के बाद लोग अब इसे मोदी गुफा के नाम से भी जानते हैं। 

केदारनाथ धाम जाने का समय
केदारनाथ धाम जाने के लिए मई से अक्टूबर का समय सबसे अच्छा है। सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के कारण यह बंद रहता है।

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

-हितेन्द्र गुप्ता

Kedarnath Dham, Kedarnath Dham temple, Kedarnath Dham tour, Kedarnath Dham tour package, केदारनाथ धाम, केदारनाथ धाम मंदिर, केदारनाथ धाम कैसे पहुंचे, कहां है केदारनाथ धाम, उत्तराखंड, उत्तराखंड टूरिज्म, Uttarakhand, Uttarakhand Tourism


Comments

  1. केदारनाथ के दर्शन तो किए पर इन कहानियों के बारे में ज्ञान नही था। सुंदर विश्लेषण है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. उत्साह बढ़ाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

      Delete
  2. A very beautiful description along with lovely pictures. आपने जो केदारनाथ से जुड़ी पौराणिक कथाओं का विवरण दिया है वह बहुत ही सुंदर है।
    Deepika Sharma
    Here from BlogChatter A2Z

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का

World Peace Pagoda, Vaishali: विश्व को शांति का संदेश देता वैशाली का विश्व शांति स्तूप

वैशाली का विश्व शांति स्तूप आज भी विश्व को शांति का संदेश दे रहा है। लोकतंत्र की जननी वैशाली ऐतिहासिक धरोहरों का खजाना है। यहां जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर की जन्मस्थली बासोकुंड यानी कुंडलपुर है। अशोक का लाट यानी अशोक स्तंभ, दुनिया का सबसे प्राचीन संसद भवन राजा विशाल का गढ़, बौद्ध स्तूप, अभिषेक पुष्करणी, बावन पोखर और सबसे प्रमुख जापान की ओर बनवाया गया विश्व शांति स्तूप है।

Birla Temple Delhi: बिरला मंदिर, दिल्ली- जहां जाति-धर्म के नाम पर नहीं होता किसी से कोई भेदभाव

दिल वालों की दिल्ली में एक ऐसा मंदिर है जहां जाति-धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से विख्यात इस मंदिर को देश-दुनिया के लोग बिरला मंदिर के नाम से जानते हैं।

जल मंदिर पावापुरी: भगवान महावीर का निर्वाण स्थल, जहां उन्होंने दिया था पहला और अंतिम उपदेश

जल मंदिर पावापुरी जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। भगवान महावीर को इसी स्थल पर मोक्ष यानी निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। जैन धर्म के लोगों के लिए यह एक पवित्र शहर है। बिहार के नालंदा जिले में राजगीर के पास पावापुरी में यह जल मंदिर है। यह वही जगह है जहां भगवान महावीर ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला और आखिरी उपदेश दिया था। भगवान महावीर ने इसी जगह से विश्व को अहिंसा के साथ जिओ और जीने दो का संदेश दिया था।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां प्रतिदिन शयन करने आते हैं भोलेनाथ महादेव

हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व है और ओंकारेश्वर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में चौथा है। मध्यप्रदेश में 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 ज्योतिर्लिंग हैं। एक उज्जैन में महाकाल के रूप में और दूसरा ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर- ममलेश्वर महादेव के रूप में। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग इंदौर से 77 किलोमीटर पर है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले नर्मदा नदी में स्नान कर ऊं के आकार में बने इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन और परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां भगवान शिव के दर्शन से सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

ये हैं दिल्ली के टॉप 10 पर्यटक स्थल, नए साल में आप भी घूम आइए

दिल्ली देश की राजधानी है। यहां हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटक आते हैं। दिल्ली में इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार सहित कई पर्यटक स्थल हैं। यहां सालों भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। अब जब कोरोना संकट के बाद लोग एक बार फिर से बाहर घूमने-फिरने के लिए निकलने लगे हैं तो दिल्ली में एक बार

Contact Us

Work With Me FAM Trips, Blogger Meets या किसी भी तरह के collaboration के लिए guptahitendra [at] gmail.com पर संपर्क करें। Contact me at:- Email – guptagitendra [@] gmail.com Twitter – @GuptaHitendra Instagram – @GuptaHitendra Facebook Page – Hitendra Gupta

संसद भवन- आप भी जा सकते हैं यहां घूमने

देश के लोकतंत्र का मंदिर है देश का संसद भवन। यह दुनियाभर में सबसे आकर्षक संसद भवन है। इस भवन में देश की संसदीय कार्यवाही होती है। देश भर के लोकसभा के लिए चुने गए प्रतिनिधि यहीं पर चर्चा करते हैं और कानून बनाने का काम करते हैं। संसद सत्र के समय लोकसभा और राज्यसभा दोनों सनद के सदस्य कार्यवाही में हिस्सा लेते हैं।