Skip to main content

40 के बाद सफर के 15 फायदे जो कम उम्र के लोग ना जानते ना समझते हैं

आमतौर पर हर व्यक्ति जीवन के शुरूआती दिनों में पढ़ाई-लिखाई के बाद नौकरी में बिजी हो जाता है। आप भी 40 साल की उम्र तक जॉब और पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने में लगे रहते हैं। हर चीज में बचत के बारे में सोचते रहते हैं। नौकरी, परिवार फिर बच्चों के लिए अपनी शौक और इच्छाओं को मार देते हैं। लेकिन 40 के बाद आपका जीवन आपका अपना जीवन होता है। चालीस के बाद आपको पता चल जाता है कि आपकी जिंदगी में किन चीजों की अहमियत है और किन गैरजरूरी चीजों को जिंदगी से निकाल देना है। उन चीजों पर समय की बर्बादी क्यों,  जो आपको कुछ नहीं देतीं। ऐसे में आप कई चिंताओं से मुक्त होकर निकल पड़ते हैं दुनिया घूमने और जानने-समझने...
40 की उम्र के बाद सफर के 15 ऐसे फायदे हैं जो कम उम्र के लोग ना जानते ना समझते हैं। आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में-

1. सफर की आजादी

40 के बाद आपको सफर करने की आजादी होती है। आप अपने हिसाब से यह तय कर पाते हैं कि आपको कहां जाना है,  कैसे जाना है, कहां ठहरना है और कहां-कहां घूमना है। आपको अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होती है। आप जरूरत पड़ने पर रास्ते में भी अपनी यात्रा में बदलाव कर पाते हैं। लेकिन 40 से कम उम्र के लोगों के साथ यह नहीं हो पाता। उन्हें कई चीजों के साथ समझौते करने पड़ते हैं।

2. बजट-खर्च की चिंता नहीं करते
40 की उम्र तक आप कई दायित्वों से मुक्त हो चुके होते हैं। इससे पहले तक दायित्वों के निर्वाह के साथ आप इतना बचत कर लेते हैं कि आपको खर्च की चिंता नहीं होती। आप मन लायक जगह की यात्रा कर पाते हैं और मन लायक जगहों पर ठहर पाते हैं। जहां मन हुआ वहां घूमने-फिरने के साथ महंगी जगहों पर खाने-पीने का आनंद ले पाते हैं। जबकि 40 से कम उम्र वालों को यात्रा के दौरान कई तरह की सेल्फ मेड पाबंदियों से गुजरना पड़ता है। आप घर-परिवार और अन्य दायित्वों के कारण कई बार चाहकर भी बजट कम होने के कारण महंगे होटल में ठहर नहीं पाते या महंगे रेस्त्रां में खा-पी नहीं पाते। आपको पैसे-पैसे का हिसाब देखना होता है। आर्थिक बोझ के चक्कर में आप जीवन का आनंद नहीं ले पाते।

3. कोई जल्दबाजी नहीं होती
40 के बाद आपके पास समय ही समय होता है। अगर जॉब में भी होते हैं तो उस मुकाम तक पहुंच चुके होते हैं, जहां आपके पास काफी छुट्टियां बची होती है और छुट्टी लेने को कोई दिक्कत नहीं होती। आप आराम से छुट्टी पर निकल पाते हैं। आपको कोई जल्दबाजी नहीं होती। अगर किसी स्थान पर और दिन ठहरने का मन करता है तो आप वहां आसानी से ठहर पाते हैं, जो कम उम्र के लोगों के साथ संभव नहीं होता है। वे समय से बंधे होते हैं।
4. वीकडे पर यात्रा करने का आनंद

40 की उम्र के बाद सबसे बड़ा फायदा वीकडे पर घूमने का है। आप काम के दिनों में भी पर्यटक स्थलों को घूमने निकल पड़ते हैं। वीकडे पर सफर करने के दौरान आपको पर्यटक स्थलों पर ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं मिलती। वीकेंड पर तो कई जगहों पर पैर रखने तक की जगह नहीं होती है। कम उम्र के लोग इसका आनंद नहीं ले पाते। उन्हें तो ज्यादातर वीकेंड पर ही घूमने का मौका मिलता है और वहां भी ऑफिस समय से पहुंचने की चिंता परेशान किए रहती है।

5. ऑफ सीजन छूट का फायदा
40 से कम उम्र के लोग ज्यादाकर छुट्टियों के समय ही घर से निकल पाते हैं। उस दौरान सभी पर्यटक स्थलों पर हॉट सीजन होने के कारण आने-जाने के टिकट से लेकर ठहरने वाले होटलों के दाम भी काफी ज्यादा होते हैं। पर्यटक स्थलों पर काफी भीड़ होने से आप ठीक से उस स्थान का मजा भी नहीं ले पाते। ठीक से प्राकृतिक खूबसूरती को निहार भी नहीं पाते। जबकि 40 से ज्यादा उम्र वाले ऑफ सीजन में उसी जगह की यात्रा कम खर्च में ज्यादा दिनों के लिए कर पाते हैं। ऑफ सीजन डिस्काउंट का फायदा लेकर एक-एक खूबसूरती का आनंद ले पाते हैं।

6. कोई रोक-टोक नहीं होती
40 के बाद की सफर में आप घर से बाहर भी रिलैक्स फील करते हैं। कोई रोक-टोक नहीं होती। आप अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर आपको टोकने वाला कोई नहीं होता है। जब मन किया, निकल पड़ते हैं और आराम से सफर का आनंद लेते हैं। आप यह नहीं सोचते कि कब, कैसे और किस चीज से यात्रा करने है। जबकि कम उम्र वालों को घर परिवार और ऑफिस के हिसाब से अपना टूर प्लान करना होता है। उसमें फेरबदल करना होता है।
7. आर्थिक रूप से मजबूत होने के कारण ज्यादा सफर करते हैं

जब आप 40 के ऊपर में होते हैं तो बाहर अधिक समय बिता पाते हैं। इस उम्र में आर्थिक रूप से मजबूत होने के कारण आप ज्यादा जगहों के यात्रा कर पाते हैं। आप यात्रा के लिए पैसे की चिंता नहीं करते। सेल का इंतजार नहीं कर किसी भी सीजन में एक नई यात्रा पर निकल पड़ते हैं। अगर आपके गली-मोहल्ले से लोग यात्रा पर जा रहे होते हैं, तो उसमें आप भी शामिल हो पाते हैं। इतना ही नहीं हफ्ता-दस दिन के लिए पहाड़ी या जंगल में कैंप लगाकर प्रकृति का जी-भर आनंद भी ले पाते है।

8. पीछे छोड़ आगे की सोचते हैं
40 के बाद घुमक्कड़ी में आप कुछ दिनों के लिए सब कुछ भूल जाते हैं। आप अपनी सभी परेशानियों को पीछे छोड़ देते हैं। नौकरी और परिवार के कारण आप जिस यात्रा पर चाहकर भी नहीं जा पाते थे, वहां आप 40 के बाद आसानी से निकल जाते हैं। बस घूमने या कहीं जाने का मन किया और बैग पैक कर निकल पड़े किसी नए सफर के लिए। जबकि कम उम्र के लोगों को यात्रा के दौरान भी घर-ऑफिस की चिंता लगी रहती है।

9. लोग क्या कहेंगे नहीं सोचते
40 से कम उम्र के लोगों की सबसे बड़ी परेशानी यह भी होती है कि लोग क्या कहेंगे। वे यात्रा की योजना बनाते वक्त कई चीजों को ध्यान में रखते हैं। वे खुद से ज्यादा लोगों के कमेंट का ध्यान रखते हैं। ट्रेन से जा रहे हो या प्लेन से, ट्रेन से राजधानी से या शताब्दी से। किस होटल में बुक कराया है। स्वीमिंग पुल, स्पा है या नहीं। रूम में क्या-क्या सुविधा मौजूद है। लेकिन 40 से ज्यादा उम्र वाले इस सबसे दूर लोकल बस या स्लीपर से यात्रा कर घर्मशाला में ठहरने और ढाबा में खाने से भी नहीं हिचकते है। वे होमस्टे में कम खर्च पर रूक वहां के आम लोगों के बीच ज्यादा समय बिताते हैं।
10. मिलता है सम्मान

40 की उम्र के बाद यात्रा के दौरान आपको स्थानीय लोगों के बीच काफी सम्मान भी मिलता है। सफर के दौरान ट्रेन या बस में कई बार कम उम्र के लड़के खड़े होकर आपको बैठने के लिए सीट दे देते हैं। कई जगह लाइन में भी लोग आपको आगे जाने देते हैं। सफर के दौरान सभी आपका सम्मान करते हैं। आज भी कई जगहों पर 40 से ज्यादा उम्र के लोगों का सम्मान करते हैं और उन्हें अपना मेहमान मान उनकी सुविधा का विशेष ख्याल रखते हैं। ये चीज 40 से कम उम्र वाले सोच भी नहीं सकते। कई जगह तो 40 से कम उम्र वालों को होमस्टे में रखते भी नहीं है।

11. स्थानीय संस्कृति-परंपरा को करीब से जान पाते हैं
40 से ऊपर का होने पर आप सफर के दौरान हर छोटी-बड़ी बातों पर ध्यान देते हैं। आपके अंदर उस स्थान के बारे में जानने-समझने की इच्छा बलबती है। आप वहां की स्थानीय सभ्यता-संस्कृति को जानने-समझने की कोशिश करते हैं। वहां की परंपरा, संस्कृति और इतिहास के बारे में बेहतर समझ बना पाते हैं। स्थानीय लोगों के साथ घुल-मिलकर उनके सुख-दुख के साथ उनके बारे में जान पाते हैं जो कम उम्र के लोगों में संभव नहीं है।

12. यात्रा आपको किस्सागोई बनाती है
40 के बाद की यात्रा में आप आराम से लोगों से मिलते जुलते हैं उनके सुख-दुख को जानते हैं। उनके कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं। आप उन्हें अपने अनुभवों, अपनी यात्राओं, सभ्यता, संस्कृति और रहन सहन के बारे में बताते हैं। इससे आपके अंदर बातों को रोंमाचक ढंग से रखने की कला आ जाती है। आप अपनी यात्रा की रोमांचक बातों को और लोगों के सामने आकर्षक तरीके से रख पाते हैं। इससे आपने किस्सागोई की कला विकसित हो जाती है।
13. यात्रा आपके खाने की आदत बदल देती है

एक खास उम्र तक आप कहीं भी जाते हैं तो वहां भी पसंद लायक खाना खोजते हैं। दिल्ली से साउथ जाने पर भी हम पराठे, छोले भटूरे, पाव भाजी या थाली खोजते रहते हैं। बहुत आगे बढ़ते हैं तो डोसा-इडली तक पहुंचते हैं। लेकिन 40 की उम्र के बाद हम लोकल खानपान पर ज्यादा ध्यान देते हैं। उनके यहां बनने वाले स्थानीय व्यंजनों और पकवान का स्वाद लेना चाहते हैं। इससे हमारी खाने-पीने की आदत तो बदलती ही है। खानपान और स्वाद को लेकर हमारी समझ भी बढ़ती है। हम ये जान पाते हैं कि इलाके के हिसाब से किस जगह के लोग किस तरह के खानपान को तरजीह देते हैं। ये कम उम्र में संभव नहीं है।

14. 40 के बाद की यात्रा आपके नेटवर्क का विस्तार करती है
40 से पहले की यात्रा में जिस किसी भी जगह जाना होता था, वहां जाकर दर्शनीय स्थल देख और घूम-फिर कर आ जाता था, लेकिन अब पिछले 10-12 सालों में जहां भी जाता हूं लोगों से इस तरह से घूलता मिलता हूं कि एक अपनापन का संबंध स्थापित हो जाता है। वहां से आने के बाद भी उनसे संपर्क बना रहता है। सुख-दुख की बात होती रहती है। घर में कोई कार्यक्रम हो तो कई बार बुलावा भी आ जाता है। इस तरह 40 के बाद की यात्रा से आपका नेटवर्क काफी बढ़ जाता है। आमतौर पर कम उम्र के लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते।

15. आपको एक्टिव और ऊर्जावान बनाती है यात्रा
यात्रा आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाती है और आपके हृदय रोग के जोखिम को कम करती है। 40 के बाद घुमक्कड़ी करने से हर्ट अटैक की आशंका 32 प्रतिशत कम हो जाती है। यात्रा के दौरान प्रदूषण मुक्त प्राकृतिक स्थलों पर रहने और घूमके फिरने के कारण आप ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। घूमने-फिरने से आपका तनाव कम होता है और आपके डिप्रेशन में जाने की संभावना कम हो जाती है। आप खुद को ज्यादा तंदुरुस्त और ऊर्जावान महसूस करते हैं। इसके साथ ही घुमक्कड़ी 40 से ज्यादा उम्र के लोगों को यात्रा एक्टिव बनाए रखती है। ये आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है। इस उम्र में घुमक्कड़ी है एक ऐसा चीज है जिसपर पैसा खर्च कर भी आप कई तरह से अमीर बन जाते है। आप शारीरिक, मानसिक,  आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से अनुभवों के धनी बन जाते हैं।
ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा।
 -हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का

World Peace Pagoda, Vaishali: विश्व को शांति का संदेश देता वैशाली का विश्व शांति स्तूप

वैशाली का विश्व शांति स्तूप आज भी विश्व को शांति का संदेश दे रहा है। लोकतंत्र की जननी वैशाली ऐतिहासिक धरोहरों का खजाना है। यहां जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर की जन्मस्थली बासोकुंड यानी कुंडलपुर है। अशोक का लाट यानी अशोक स्तंभ, दुनिया का सबसे प्राचीन संसद भवन राजा विशाल का गढ़, बौद्ध स्तूप, अभिषेक पुष्करणी, बावन पोखर और सबसे प्रमुख जापान की ओर बनवाया गया विश्व शांति स्तूप है।

Birla Temple Delhi: बिरला मंदिर, दिल्ली- जहां जाति-धर्म के नाम पर नहीं होता किसी से कोई भेदभाव

दिल वालों की दिल्ली में एक ऐसा मंदिर है जहां जाति-धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से विख्यात इस मंदिर को देश-दुनिया के लोग बिरला मंदिर के नाम से जानते हैं।

जल मंदिर पावापुरी: भगवान महावीर का निर्वाण स्थल, जहां उन्होंने दिया था पहला और अंतिम उपदेश

जल मंदिर पावापुरी जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। भगवान महावीर को इसी स्थल पर मोक्ष यानी निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। जैन धर्म के लोगों के लिए यह एक पवित्र शहर है। बिहार के नालंदा जिले में राजगीर के पास पावापुरी में यह जल मंदिर है। यह वही जगह है जहां भगवान महावीर ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला और आखिरी उपदेश दिया था। भगवान महावीर ने इसी जगह से विश्व को अहिंसा के साथ जिओ और जीने दो का संदेश दिया था।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां प्रतिदिन शयन करने आते हैं भोलेनाथ महादेव

हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व है और ओंकारेश्वर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में चौथा है। मध्यप्रदेश में 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 ज्योतिर्लिंग हैं। एक उज्जैन में महाकाल के रूप में और दूसरा ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर- ममलेश्वर महादेव के रूप में। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग इंदौर से 77 किलोमीटर पर है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले नर्मदा नदी में स्नान कर ऊं के आकार में बने इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन और परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां भगवान शिव के दर्शन से सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

ये हैं दिल्ली के टॉप 10 पर्यटक स्थल, नए साल में आप भी घूम आइए

दिल्ली देश की राजधानी है। यहां हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटक आते हैं। दिल्ली में इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार सहित कई पर्यटक स्थल हैं। यहां सालों भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। अब जब कोरोना संकट के बाद लोग एक बार फिर से बाहर घूमने-फिरने के लिए निकलने लगे हैं तो दिल्ली में एक बार

Contact Us

Work With Me FAM Trips, Blogger Meets या किसी भी तरह के collaboration के लिए guptahitendra [at] gmail.com पर संपर्क करें। Contact me at:- Email – guptagitendra [@] gmail.com Twitter – @GuptaHitendra Instagram – @GuptaHitendra Facebook Page – Hitendra Gupta

संसद भवन- आप भी जा सकते हैं यहां घूमने

देश के लोकतंत्र का मंदिर है देश का संसद भवन। यह दुनियाभर में सबसे आकर्षक संसद भवन है। इस भवन में देश की संसदीय कार्यवाही होती है। देश भर के लोकसभा के लिए चुने गए प्रतिनिधि यहीं पर चर्चा करते हैं और कानून बनाने का काम करते हैं। संसद सत्र के समय लोकसभा और राज्यसभा दोनों सनद के सदस्य कार्यवाही में हिस्सा लेते हैं।