Skip to main content

अटारी रिट्रीट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अब मोबाइल से घर बैठे बुक करें सीट

पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह परेड देखने की ख्वाहिश रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आप अटारी रिट्रीट परेड के लिए ऑनलाइन सीट बुक करा सकते हैं। सीमा सुरक्षा बल- BSF ने इसके लिए एक मोबाइल एप Bsf Attari लॉन्च किया है।  बीएसएफ के डीजी एसएल थाउसेन ने 24 जनवरी 2023 को इस मोबाइल एप को लॉन्च किया।




आप इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सीट बुक करा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर के इस लिंक https://t.co/fKcnkhY5UQ से आप अपने मोबाइल पर आसानी से एप डाउनलोड कर सकते हैं। अटारी-वाधा बॉर्डर पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने यह एप विकसित किया है। इससे अब यहां आने वाले लोगों को सुविधा होगी। अब यहां आने वाले लोग घर बैठे ही मोबाइल से पहले ही सीट बुक करा लेंगे। जिससे उन्हें रिट्रीट समारोह देखने में दिक्कत नहीं होगी।



बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार अब अटारी में उन लोगों को ही सीट दी जाएगी जो इस Bsf Attari एप से या फिर बीएसएफ की वेबसाइट से सीट बुक कराएंगे। इस एप और वेबसाइट में रिट्रीट समारोह के समय, स्थान और सीट के साथ आसपास के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी गई है। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को काफी फायदा होगा।


इस एप से पहले बीएसएफ ने रिट्रीट परेड देखने आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 दिसंबर, 2022 को एक वेबसाइट https://attari.bsf.gov.in लॉन्च की थी। वेबसाइट के बाद अब आप एप के साथ कभी भी कहीं से भी घर बैठे रिट्रीट परेड के लिए सीट बुक करा सकते हैं। इससे आपको फायदा यह होगा कि आप आगे की सीट पा सकते हैं और करीब से समारोह देख सकते हैं।


https://attari.bsf.gov.in वेबसाइट पर आपको राइट में BOOK A SEAT लिखा दिखेगा। इसे क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में आप जिस तारीख को रिट्रीट देखना चाहते हैं, उस दिन को सिलेक्ट कर सीट बुक करा सकते हैं। नाम, पता और ईमेल सहित पूरी जानकारी भरने के बाद एक टोकन नंबर दे दिया जाएगा। जिसके आधार पर आपको वहां सीट मिलेगी।



ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

-हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का...

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।