Skip to main content

अब आॉनलाइन टिकट लेकर या QR कोड स्कैन कर आराम से कीजिए ताजमहल का दीदार

ताज का दीदार करने की चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए अब ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था को और दुरुस्त कर दिया गया है। वैसे तो आप पहले से ही ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की वेबसाइट https://asi.payumoney.com पर जाकर देश भर के किसी भी स्मारक का टिकट कटा लेते आ रहे हैं। लेकिन अब आप परिसर के भीतर बैटरी से चलने वाले गोल्फ कार्ट पर लगे QR कोड को स्कैन कर भी चलते-चलते टिकट ले सकते हैं।

आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजमहल परिसर के आसपास चलने वाले तमाम गोल्फ कार्ट पर QR कोड लगा दिए हैं। आपको बस इतना करना है कि इस QR कोड को स्कैन कर अपनी जानकारी भर देना है और पेमेंट कर देना है। पेमेंट होते ही आपके मोबाइल पर टिकट आ जाएगा। बस उसे गेट पर दिखा अंदर प्रवेश कर जाना है।

सभी फोटो- ताजमहल ऑफिशियल वेबसाइट

इस QR Code Scan की सुविधा मिलने से पर्यटकों को काफी आसानी होगी। उन्हें टिकट के लिए लाइन में लगने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। अब वे आसानी से टिकट कटाकर ताजमहल की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ एक्स्ट्रा खर्च भी नहीं करने होंगे। इससे आसानी होने के कारण कम समय में ज्यादा पर्यटक भी ताज देखने आ सकेंगे।

अगर टिकट की बात करे तो फिलहाल भीतर जाकर ताजमहल देखने के लिए देश के लोगों को 50 रुपये देने होते हैं। सार्क और बिम्सटेक देशों के नागरिकों को 540 रुपये और अन्य देशों के लोगों को 100 रुपये के टिकट लेने होते हैं।

घुमक्कड़ों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि फरवरी 2023 से वे ताजमहल के रात्रि दर्शन के लिए भी ऑनलाइन टिकट कटा सकते हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2022 में ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को निर्देश दिया था। ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया जोर-शोर से इसके लिए जुटी हुई है।

सभी फोटो- ताजमहल ऑफिशियल वेबसाइट

ताजमहल को दुनिया के सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक माना जाता है। इसे देखने के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं। ऐसे में यहां आने वाले लाखों को कोई परेशानी ना हो, यह सराहनीय कदम है।

कैसे पहुंचे-
ताजमहल देश के हर कोने से बेहतर ढंग से जुड़ा हुआ है। आप यहां रेल, सड़क या एयर किसी भी साधन से आसानी से आ सकते हैं।

कब पहुंचे-
उत्तर प्रदेश के आगरा में होने के कारण यहां सर्दी और गर्मी दोनों काफी पड़ती है। अगर आप सर्दी या गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं तो यहां फरवरी से अप्रैल और सितंबर से नवंबर के बीच आने की कोशिश कीजिएगा। इस समय यहां का मौसम आमतौर पर काफी अच्छा रहता है। 

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

-हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का...

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।