Posts

बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा शुरू, पवित्र गुफा के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

Image
जम्मू-कश्मीर में हिमालय पर्वत के पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो गई है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था बालटाल और नुनवान शिविर से बम-बम भोले, हर हर महादेव और जय भोलेनाथ के जय-जयकारों के साथ निकला। इस बार यह यात्रा 52 दिनों की होगी। 29 जून से शुरू होकर बाबा बर्फानी की ये यात्रा रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त तक चलेगी।

शिमला में भी है एक राष्ट्रपति भवन, घूमने के लिए ऐसे कराएं बुकिंग

Image
आमतौर पर राष्ट्रपति भवन का नाम लेने पर लोगों के जेहन में दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन की छवि उभरती है। लेकिन दिल्ली की तरह ही हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी एक राष्ट्रपति भवन है। यह राष्ट्रपति निवास मशोबरा के नाम से मशहूर है। देश के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक शिमला के मशोबरा में स्थित यह राष्ट्रपति निवास बहुत ही खूबसूरत है।

दिल्ली में हैं तो घूम आइए राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान, एंट्री है फ्री

Image
प्रकृति से प्रेम करने वाले देश-दुनिया के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप दिल्ली में हैं तो ये मौका आपको नहीं चूकना चाहिए। राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान 2 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। मुगल गार्डन के नाम से फेमस इस अमृत उद्यान की खूबसूरती का आनंद  आप 31 मार्च तक ले सकते हैं।

धरती के स्वर्ग के सफर को बनाइए और भी सुहाना, अब विस्टाडोम कोच से कीजिए कश्मीर की सैर

Image
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर का सफर और सुहाना होने जा रहा है। अब आप कश्मीर की खूबसूरत वादियों को विस्टाडोम कोच से निहारते हुए यात्रा कर सकते हैं। विस्टाडोम कोच में बैठकर जब आप सफर करेंगे और रास्ते में केसर के फूलों के साथ पहाड़ों पर बिछी सफेद बर्फ को देखेंगे तो एक अलग ही दुनिया में खुद को पाएंगे।

गुजरात का धोरडो बना बेस्ट टूरिज्म विलेज, WTO ने अपनी लिस्ट में किया शामिल

Image
गुजरात का धोरडो गांव बेस्ट टूरिज्म विलेज बन गया है। विश्व पर्यटन संगठन (WTO) ने 19 अक्तूबर को उज्बेकिस्तान के समरकंद में पर्यटन के हिसाब से दुनिया भर के उत्कृष्ट 54 गांवों की सूची जारी की। इस सूची के लिए दुनियाभर से 260 आवेदन आए थे, जिनमें से 54 गांवों को चुना गया है। WTO की इस सूची में भारत से एकमात्र गांव गुजरात के कच्छ का धोरडो गांव है। भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए समरकंद गई पर्यटन मंत्रालय की डीजी मनीषा सक्सेना ने यह सम्मान ग्रहण किया।

आम लोगों के खुल गया है राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, सिर्फ 17 सितंबर तक है मौका

Image
नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। अमृत उद्यान पहले मुगल गार्डन के नाम से भी जाना जाता था। इसे स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद 16 अगस्त से आम दर्शकों के लिए खोल दिया गया है। यह पर्यटकों के लिए एक महीने के लिए 17 सितंबर तक खुला रहेगा। 15 एकड़ में फैले इस उद्यान में आप हजारों तरह के सुंदर, मनमोहक और खूबसूरत फूलों को देख सकते हैं।

पार्वती हिल्स: यहां ये पुणे शहर का नजारा लेने के साथ नारायण और देवदेवेश्वर के भी कर सकते हैं दर्शन

Image
पार्वती हिल पुणे का एक फेमस जगह है। यहां करीब 2100 फीट की ऊंचाई से पुणे शहर का शानदार नजारा दिखता है। लोग यहां सुबह और शाम में सूर्योदय और सूर्यास्त देखने भी आते हैं। यहां आते ही आप एक अलग ही तरह का सुकून महसूस करेंगे। पार्वती हिल्स की चोटी पर एकांत में कई प्रेमी जोड़े भी बैठे मिल जाएंगे।

सोमेश्वर महादेव मंदिर: पुणे का 700 साल पुराना स्वयंभू मंदिर

Image
सोमेश्वर महादेव मंदिर पुणे के पाषण इलाके में एक प्राचीन मंदिर है। बताया जाता है कि यह करीब 700 साल पुराना मंदिर है। लोगों का कहना है कि यह स्वयंभू महादेव मंदिर है। यानी यहां शिवलिंग को स्थापित नहीं किया गया था बल्कि यहां भोलेनाथ खुद प्रकट हुए थे। यहां सोमेश्वर महादेव का शिवलिंग खुद प्रकट हुआ था। इस कारण लोगों के बीच इस मंदिर की काफी मान्यता है।

लाल महल पुणे: छत्रपति शिवाजी महाराज का यहां बिता था बचपन

Image
पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां दर्जनों ऐतिहासिक और पर्यटक स्थल हैं। लाल महल पुणे का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। पुणे आने वाले पर्यटकों की लिस्ट में लाल महल का नाम जरूर होता है। लाल रंग की इमारत होने के कारण इसका नाम लाल महल है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने बचपन के कई साल यहां गुजारे थे।

त्र्यंबकेश्‍वर ज्योतिर्लिंग- एकमात्र ज्योतिर्लिंग जहां होते हैं तीनों देव के दर्शन

Image
हिंदू धर्म के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक त्र्यंबकेश्‍वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में नासिक के पास है। त्र्यंबकेश्‍वर मंदिर ब्रह्मगिरी पर्वत की तलहटी में स्थित है। हर ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव जहां लिंग स्वरूप में विराजमान हैं, वहीं त्र्यंबकेश्‍वर ज्योतिर्लिंग में भगवान ब्रह्मा, विष्‍णु और महेश तीनों स्वरूप में विराजमान हैं। एक ज्योतिर्लिंग में ही तीनों देव के दर्शन का सौभाग्य सिर्फ यहीं मिल सकता है।

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर: यहां दर्शन मात्र से हो जाती है हर मनोकामनाएं पूरी

Image
प्रथम देव गणेश। विध्नहर्ता, मंगलमूर्ति गणेश। हिंदू धर्म में हम हर विध्न-बाधा को दूर कर मंगल करने वाले देव गणेश की पूजा हम सबसे पहले करते हैं। वैसे में भगवान गणेश के देश भर में कई बड़े और प्रतिष्ठित मंदिर हैं, लेकिन महाराष्ट्र में पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर की भक्तों के बीच अपनी एक अलग मान्यता और पहचान है। हिंदू धर्म के श्रद्धालुओं में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर को लेकर काफी आस्था है। यहां देश दुनिया से हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं।

अब रेलवे की नई सेवा का लीजिए आनंद, सफर में कीजिए व्‍हाट्सएप से खाने का ऑर्डर

Image
रेलवे देश के लिए एक लाइफलाइन है। यह लोगों को सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह लाने-ले जाने का ही काम नहीं करता, बल्कि उन्हें एक-दूसरे से जोड़ता भी है। विविधता में एकता लाने का काम असल मायने में रेलवे करता है। रेलवे सफर के दौरान लोगों को कोई परेशानी ना हो इस बारे में भी पूरा ख्याल रखता है। यात्रियों की छोटी से छोटी सुविधा से लेकर विलासिता तक रेलवे हर चीज पर बारिकी से ध्यान रखता है। अब आपके लिए एक और अच्छी खबर है।

अटारी रिट्रीट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अब मोबाइल से घर बैठे बुक करें सीट

Image
पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह परेड देखने की ख्वाहिश रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आप अटारी रिट्रीट परेड के लिए ऑनलाइन सीट बुक करा सकते हैं। सीमा सुरक्षा बल- BSF ने इसके लिए एक मोबाइल एप Bsf Attari लॉन्च किया है।  बीएसएफ के डीजी एसएल थाउसेन ने 24 जनवरी 2023 को इस मोबाइल एप को लॉन्च किया।

नंदीग्राम: अयोध्या के पास भगवान राम से जुड़ा एक प्रमुख स्थल, जिसके बारे में कम ही लोगों को है पता

Image
अयोध्या के पास भगवान राम से जुड़ा एक प्रमुख धार्मिक स्थल है नंदीग्राम। नंदीग्राम भी अयोध्या की तरह ही एक पवित्र तीर्थ स्थल है, लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। रामायण के हिसाब से नंदीग्राम का काफी महत्व है। फिर भी यहां नहीं के बराबर श्रद्धालु आते हैं। इस जगह के विकास पर अब तक कोई विशेष ध्यान दिया गया, लेकिन अब राम मंदिर निर्माण के साथ ही यहां के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस परेड देखना चाहते हैं, इस तरह करें ऑनलाइन टिकट बुक

Image
हर साल 26 जनवरी को जब आप टीवी पर दिल्ली में कर्तव्यपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड देखते हैं तो आपका भी मन वहां जाकर परेड देखने को करने लगता है। लेकिन मन मसोस कर रह जाते हैं कि परेड के लिए पास कहां से मिलेगा? टिकट कहां से मिलेगा और कैसे खरीद पाऊंगा? आम लोगों की इसी परेशानी को देखने हुए इस साल से ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था की गई है। अब आप ई-पोर्टल से परेड के लिए टिकट खरीद सकते है।

श्रीराम-जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर तक भारत गौरव डीलक्स AC Tourist Train, जानिए पैकेज के बारे में सबकुछ

Image
रामभक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेल ने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से उनकी ससुराल नेपाल के जनकपुर तक एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। भारतीय रेल ने कहा है कि 17 फरवरी, 2023 से नई दिल्ली से भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन शुरू करने जा रही है। इस ट्रेन टूर का नाम 'श्रीराम-जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर' नाम दिया गया है। यह यात्रा 7 दिन की होगी।