Skip to main content

दिल्ली में हैं तो घूम आइए राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान, एंट्री है फ्री

प्रकृति से प्रेम करने वाले देश-दुनिया के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप दिल्ली में हैं तो ये मौका आपको नहीं चूकना चाहिए। राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान 2 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। मुगल गार्डन के नाम से फेमस इस अमृत उद्यान की खूबसूरती का आनंद  आप 31 मार्च तक ले सकते हैं।


अमृत उद्यान करीब 15 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रपति भवन का सेंट्रल लॉन, ईस्ट लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल है। वैसे हाल के समय में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद ने यहां हर्बल-I, हर्बल-II, टैक्टाइल गार्डन, बोनसाई गार्डन और आरोग्य वनम जैसे उद्यान भी विकसित करवाए हैं।

सभी फोटो सौजन्य राष्ट्रपति भवन अमृत उद्यान

अमृत उद्यान में रंग-बिरंगे फूलों को देखकर आपका मन प्रफुल्लित हो जाएगा। यहां गुलाब की 100 से अधिक किस्में आपको देखने के लिए मिलेंगी। इसके साथ ही यहां कई तरह के ट्यूलिप फूल भी देखने को मिलेंगे। इस उद्यान में आपको देशी फूलों के साथ ही विदेशी फूलों की सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।


आप यहां 225 साल से पुराने शीशम के पेड़ को भी देख सकते हैं। कई तरह के बोनसाई भी यहां आकर्षण के केंद्र हैं। बच्चों के लिए यहां खासतौर पर एक बाल वाटिका भी बनाया गया है। यहां के रंगीन मनमोहक फूल-पौधों को देखकर आप खुद को एक अलग ही दुनिया में पाएंगे। आपके सारे टेंशन छूमंतर हो जाएंगे। इस विशाल बाग में घूमते-घूमते अगर कुछ थकान महसूस भी हो तो भीतर में फूड कोर्ट भी है जहां जलपान भी कर सकते हैं। ऐसे में परिवार के साथ आपका कम से कम एक बार तो यहां आना बनता है।

अमृत उद्यान को हर साल फरवरी-मार्च महीने में आम लोगों के लिए खोला जाता है। इस दौरान यहां देश-दुनिया से हजारों लोग आते हैं। आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ इस उद्यान को देखने आ सकते हैं। बस आने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखिएगा तो आपको परेशानी नहीं होगी और यहां की खूबसूरती का लुत्फ बेहतर तरीके से उठा सकेंगे।


दिल्ली के दिल में स्थित इस अमृत ​​उद्यान में आप मंगलवार से लेकर रविवार तक जा सकते हैं। हर हफ्ते सोमवार को इसे रखरखाव के लिए बंद रखा जाता है। इसलिए किसी भी मंडे को यहां नहीं जाइएगा। इसके साथ ही कुछ दिन विशिष्ट श्रेणी के लोगों के लिए रिजर्व रखा गया है। जैसे
22 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए,
23 फरवरी को रक्षा, अर्धसैनिक और पुलिस बल के जवानों के लिए
01 मार्च को महिला और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए और
5 मार्च को अनाथालयों के बच्चों के लिए।

अगर आप इन श्रेणी में नहीं आते हैं तो कोशिश कीजिएगा कि इन खास तारीख को यहां जाने का कार्यक्रम ना बनाया जाए। इसके साथ ही होली के दिन 25 मार्च, 2024 को भी उद्यान आम लोगों के लिए बंद रहेगा।


खुलने का समय

अमृत ​​उद्यान के खुलने का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक का है। लेकिन आपको शाम 4 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। ये एंट्री भी स्लॉट के आधार पर मिलेगी। सुबह का स्लॉट 10 से 12 बजे के बीच का है और दोपहर या शाम का स्लॉट 12 से 4 बजे तक का है।

एंट्री फी
अमृत ​​उद्यान में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है, यानी आप फ्री में इस गार्डन की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। लेकिन प्रवेश के लिए आपका रजिस्ट्रेन जरूरी है। आप 10 दिन पहले अपना फ्री टिकट बुक करा सकते हैं यानी 11 फरवरी को अमृत ​​उद्यान देखने जाना है तो 1 फरवरी को अपना मोबाइल नंबर देखर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मोबाइल पर जो मैसेज आएगा उसे दिखाकर ही प्रवेश पा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वालों के लिए किसी पर्ची की जरूरत नहीं है। लेकिन पहचान पत्र अपने पास जरूर रखिएगा। बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा।
https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/plan-visit/amrit-udyan/rE/mO

हां... एक बात और अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ ग्रुप में अमृत ​​उद्यान देखने जाना चाहते हैं तो एक साथ 30 लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एक साथ ग्रुप में जाने का आनंद ही कुछ और है। अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं तो कोई बात नहीं राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 पर जाकर वहां लगे कियोस्क से रजिस्ट्रेशन करा कर पर्ची ले प्रवेश पा सकते हैं। लेकिन भीड़ के कारण इसमें काफी समय लग सकता है। इसलिए अच्छा होगा कि आप पहले से रजिस्ट्रेशन करा ले जिससे वहां लाइन में लगकर रजिस्ट्रेशन कराने का झंझट ना रहे।


कैसे पहुंचे

दिल्ली के बीचोंबीच होने के कारण आप यहां किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। आप यहां बस, रेल या मेट्रो से भी आ सकते हैं। बस से आप केंद्रीय टर्मिनल के साथ आरएमएल अस्पताल, गुरुद्वारा रकाबगंज, कृषि भवन या केंद्रीय सचिवालय बस स्टैंड से यहां पहुंच सकते हैं। इन सभी जगहों से पैदल या ऑटो लेकर आप राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 तक पहुंच सकते हैं। अगर कृषि भवन या केंद्रीय सचिवालय बस स्टैंड पहुंचे हैं तो यहां से पास ही केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 से आपको फ्री शटल भी मिल जाएगा।


मेट्रो से आने पर केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पहुंचना सबसे अच्छा रहेगा। यहां गेट नंबर 4 से आपको फ्री शटल भी मिलेगा। अगर एयरपोर्ट मेट्रो से आ रहे हैं तो शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन उतर कर ऑटो लेकर पहुंच सकते हैं। अगर ट्रेन से आ रहे हैं तो दिल्ली के किसी भी स्टेशन से बस, मेट्रो या फिर ऑटो- टैक्सी से यहां आसानी से आ सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर जा सकते हैं- https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/visit/amrit-udyan/rE

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। -हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का

World Peace Pagoda, Vaishali: विश्व को शांति का संदेश देता वैशाली का विश्व शांति स्तूप

वैशाली का विश्व शांति स्तूप आज भी विश्व को शांति का संदेश दे रहा है। लोकतंत्र की जननी वैशाली ऐतिहासिक धरोहरों का खजाना है। यहां जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर की जन्मस्थली बासोकुंड यानी कुंडलपुर है। अशोक का लाट यानी अशोक स्तंभ, दुनिया का सबसे प्राचीन संसद भवन राजा विशाल का गढ़, बौद्ध स्तूप, अभिषेक पुष्करणी, बावन पोखर और सबसे प्रमुख जापान की ओर बनवाया गया विश्व शांति स्तूप है।

Birla Temple Delhi: बिरला मंदिर, दिल्ली- जहां जाति-धर्म के नाम पर नहीं होता किसी से कोई भेदभाव

दिल वालों की दिल्ली में एक ऐसा मंदिर है जहां जाति-धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से विख्यात इस मंदिर को देश-दुनिया के लोग बिरला मंदिर के नाम से जानते हैं।

जल मंदिर पावापुरी: भगवान महावीर का निर्वाण स्थल, जहां उन्होंने दिया था पहला और अंतिम उपदेश

जल मंदिर पावापुरी जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। भगवान महावीर को इसी स्थल पर मोक्ष यानी निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। जैन धर्म के लोगों के लिए यह एक पवित्र शहर है। बिहार के नालंदा जिले में राजगीर के पास पावापुरी में यह जल मंदिर है। यह वही जगह है जहां भगवान महावीर ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला और आखिरी उपदेश दिया था। भगवान महावीर ने इसी जगह से विश्व को अहिंसा के साथ जिओ और जीने दो का संदेश दिया था।

ये हैं दिल्ली के टॉप 10 पर्यटक स्थल, नए साल में आप भी घूम आइए

दिल्ली देश की राजधानी है। यहां हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटक आते हैं। दिल्ली में इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार सहित कई पर्यटक स्थल हैं। यहां सालों भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। अब जब कोरोना संकट के बाद लोग एक बार फिर से बाहर घूमने-फिरने के लिए निकलने लगे हैं तो दिल्ली में एक बार

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां प्रतिदिन शयन करने आते हैं भोलेनाथ महादेव

हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व है और ओंकारेश्वर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में चौथा है। मध्यप्रदेश में 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 ज्योतिर्लिंग हैं। एक उज्जैन में महाकाल के रूप में और दूसरा ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर- ममलेश्वर महादेव के रूप में। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग इंदौर से 77 किलोमीटर पर है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले नर्मदा नदी में स्नान कर ऊं के आकार में बने इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन और परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां भगवान शिव के दर्शन से सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

Contact Us

Work With Me FAM Trips, Blogger Meets या किसी भी तरह के collaboration के लिए guptahitendra [at] gmail.com पर संपर्क करें। Contact me at:- Email – guptagitendra [@] gmail.com Twitter – @GuptaHitendra Instagram – @GuptaHitendra Facebook Page – Hitendra Gupta

संसद भवन- आप भी जा सकते हैं यहां घूमने

देश के लोकतंत्र का मंदिर है देश का संसद भवन। यह दुनियाभर में सबसे आकर्षक संसद भवन है। इस भवन में देश की संसदीय कार्यवाही होती है। देश भर के लोकसभा के लिए चुने गए प्रतिनिधि यहीं पर चर्चा करते हैं और कानून बनाने का काम करते हैं। संसद सत्र के समय लोकसभा और राज्यसभा दोनों सनद के सदस्य कार्यवाही में हिस्सा लेते हैं।