घुमक्कड़ों के लिए खुशखबरी, गुजरात का केवड़िया बनेगा इको फ्रेंडली पर्यटन स्थल

गुजरात घूमने की ख्वाहिश रखने वाले पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है। गुजरात सरकार केवड़िया को इको फ्रेंडली टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर डेवलप कर रही है। 15 अगस्त से केवड़िया को ई-रिक्शा और ई-कार के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल यहां 10 ई-रिक्शा और ई-कार शुरू किए गए हैं। 31 अक्तूबर से यहां सिर्फ ई वाहन ही चलेंगे। 31 अक्तूबर के बाद यहां डीजल- पेट्रोल की गाड़ियां नहीं चलेंगी। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त करने पर काम हो रहा है। पर्यटकों के लिए यहां ई-बस भी चलाए जाएंगे।



उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरदार पटेल की जन्म जयंती पर 31 अक्तूबर को केवड़िया को नो पोल्यूशन जोन घोषित करेंगे। इससे यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्हें ई-रिक्शा और ई-कार के बारे में जरूरी ट्रेनिंग दिए जाएंगे। ट्रेनिंग पूरा कर लेने पर उन्हें ई वाहन भी दिए जाएंगे। इससे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी आने वाले लोगों को सुविधा होगी। साथ ही उन्हें स्वच्छ साफ वातावरण भी मिल सकेगा।
                                 

केवड़िया में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की इस प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक विशाल प्रदर्शनी कक्ष का निर्माण किया गया है। यह कक्ष 4,647 वर्ग मीटर क्षेत्र मे फैला हुआ है। देश के करीब 169,058 गांवों से मिट्टी लाकर 36 फीट गुना 12 फीट की एक दीवार वॉल ऑफ यूनिटी बनाई गई है। यह दीवार देश की विविधता मे एकता का प्रतिनिधित्व करती है।


स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार सरोवर बांध से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नर्मदा नदी के साधुबेट पर स्थित यह स्मारक की दुनिया के प्रमुख पर्यटक केंद्रों में एक है। यहां पर्यटकों के लिए रहने, खाने-पीने के साथ परिवहन सेवा और हेल्थ से जुड़ी हाई क्वालिटी की सुविधाएं उपलब्ध है।


कैसे पहुंचे-

गुजरात के सभी प्रमुख शहरों से यहां पहुंचना काफी आसान है। यह रेल, सड़क और हवाई मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। नजदीकी रेलवे स्टेशन केवड़िया है। सूरत रेलवे स्टेशन 156 किलोमीटर जबकि वडोदरा 90 किलोमीटर और अहमदाबाद 198 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां गुजरात राज्य परिवहन की बस से भी आ सकते हैं। ध्यान रखिएगा फिलहाल यहां आने के लिए बस सेवा रात साढ़े आठ बजे तक ही उपलब्ध है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक आप आसानी से अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों से पहुंच सकते है।


कब पहुंचे-

केवड़िया गुजरात में है और यहां काफी गर्मी पड़ती है। इसलिए यहां सितंबर से मार्च के बीच आना सबसे अच्छा रहता है।

खुलने का समय
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी हर सोमवार को पर्यटकों के लिए बंद रहता है। मंगलवार से रविवार तक आप यहां सुबह 8:00 से शाम 6:00 बजे जा सकते हैं। हर शाम यहां शाम 7.30 बजेलेज़र लाइट और साउंड शो का आयोजन किया जाता है।

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

-हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Post a Comment

अपना कमेंट यहां लिखें-

Popular posts from this blog

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

Contact Us

ये हैं दिल्ली के टॉप 10 पर्यटक स्थल, नए साल में आप भी घूम आइए

संसद भवन- आप भी जा सकते हैं यहां घूमने

Birla Temple Delhi: बिरला मंदिर, दिल्ली- जहां जाति-धर्म के नाम पर नहीं होता किसी से कोई भेदभाव