Skip to main content

आद्या कात्यायिनी छतरपुर मंदिर, दिल्ली

दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित है आद्या कात्यायिनी मंदिर। छतरपुर इलाके में होने का कारण लोग इसे छतरपुर मंदिर भी कहते हैं। देवी दुर्गा के छठे स्‍वरूप माता कात्यायनी को समर्पित यह मंदिर देश का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। करीब 70 एकड़ में फैला यह मंदिर बेहद खूबसूरत है। संगमरमर निर्मित इस मंदिर की वास्तुकला, नक्‍काशी अपने आप में बेजोड़ है। बताया जाता है कि इसमें वास्तुकला की द्रविड़ और नागर शैलियों का प्रयोग हुआ है।

इस मंदिर की स्थापना संत बाबा नागपाल ने की थी। बाबा नागपाल कर्नाटक से यहां आए थे और शुरू में यहां उनकी सिर्फ एक कुटिया हुआ करती थी। एक कुटिया से शुरू यह मंदिर परिसर आज 70 एकड़ तक फैल गया है। आज यहां मंदिर की तीन परिसरों में एक दर्जन से ज्यादा छोटे और बड़े मंदिर हैं। सभी मंदिर भव्यता में एक से बढ़कर एक हैं। मंदिर परिसर में आने पर इसे एकटक निहारते रहने का ही मन करता है।
छतरपुर मंदिर अपनी सुंदरता के कारण भी काफी मशहूर है। मंदिर की दीवारों और संगमरमर की पत्थरों पर की गई नक्काशी और जालीदार निर्माण एकदम मनमोहक है। इसकी भव्यता देख मन में भारतीय निर्माणकला, वास्तुकला पर गर्व का अनुभव होता है। मंदिर के साथ हनुमान जी की 101 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा हो या एक बड़े कछुए पर बना विशाल त्रिशूल या फिर एक बहुत बड़ा दरवाजा और उसमें लगा बड़ा सा ताला। यह सब श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र होता है।
इस आद्या कात्यायिनी शक्तिपीठ में मां दुर्गा अपने छठे रूप माता कात्यायनी के रौद्र स्वरूप में दिखाई देती हैं। माता कात्यायनी का प्रतिदिन रंग-बिरंगे फूलों से श्रृंगार किया जाता है। श्रृंगार के बाद माता का दिव्य स्वरूप देखते ही बनता है। मां कात्यायनी के भव्य रूप का दर्शन कर श्रद्धालु धन्य महसूस करते हैं। सोने-चांदी और बहुमूल्य पत्थरों से सजी मंदिर की दीवारें और मूर्तियां भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
मंदिर परिसर में मां कात्यायनी मंदिर के साथ भगवान गणेश, विष्णु, सीता-राम मंदिर, शिव मंदिर, मां अष्टभुजी मंदिर, नागेश्वर मंदिर, हनुमान और अन्य देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं। माता कात्यायनी का दर्शन कर भक्त अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। मुख्य मंदिर में प्रवेश करते ही द्वार के पास एक काफी पुराना पेड़ है। इस पेड़ पर श्रद्धालु अपनी कामना को लेकर चुनरी, धागा और चूड़ियां बांधते हैं। भक्तों में ऐसी मान्यता है की यहां चुनरी, धागा लपेटने से मनोकामना पूरी होती है।
दिल्ली आने वाले श्रद्धालु या पर्यटक यहां भी जरूर आते हैं। मंदिर परिसर में कई खूबसूरत लॉन और बगीचे बने हुए हैं। श्रद्धालु यहां फोटोग्राफी करने के साथ सेल्फी भी लेते हैं। छतरपुर मंदिर की एक खास बात यह है कि यह ग्रहण के दिन भी खुला रहता है। पूर्णिमा और नवरात्रि पर यहां भक्तों की कुछ ज्यादा ही भीड़ रहती है। भीड़ के कारण दर्शन, पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करने पड़ते हैं। इस अवसर पर यहां की सजावट देखते ही बनती है।
मंदिर परिसर में धर्मशाला, डिस्पेंसरी और स्कूल के साथ कई अन्य संस्थान भी हैं। यहां अक्सर लंगर या भंडारे का आयोजन किया जाता है। खास अवसरों पर यहां जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद दी जाती है। उनके बीच जरूरी सामानों का मुफ्त वितरण भी किया जाता है। इसके साथ ही मंदिर की ओर से कई धर्मार्थ कार्य भी किए जाते हैं।
सभी फोटो छतरपुर मंदिर
कैसे पहुंचे-

दिल्ली में होने के कारण छतरपुर मंदिर पहुंचना बहुत आसान है। मंदिर छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास ही है। यह कुतुब मीनार से सिर्फ चार किलोमीटर दूर है। आप यहां बस से भी आसानी से पहुंच सकते हैं।

कब पहुंचे-
दिल्ली में काफी गर्मी पड़ने के कारण यहां फरवरी से मार्च के बीच और कड़ाके की सर्दी के कारण सितंबर से नवंबर के बीच आना सही रहता है। वैसे गर्मी में सुबह और शाम में यहां जा सकते हैं। जबकि सर्दी में दिन में जाना सही रहेगा।

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

-हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

Contact Us

Work With Me FAM Trips, Blogger Meets या किसी भी तरह के collaboration के लिए guptahitendra [at] gmail.com पर संपर्क करें। Contact me at:- Email – guptagitendra [@] gmail.com Twitter – @GuptaHitendra Instagram – @GuptaHitendra Facebook Page – Hitendra Gupta

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली: जहां जाने पर आपको मिलेगा स्वर्गिक आनंद

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित स्वामीनारायण मंदिर अपनी वास्तुकला और भव्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। करीब 100 एकड़ में फैला यह अक्षरधाम मंदिर दुनिया के सबसे बड़े मंदिर परिसर के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। इस मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से बनाया गया है। इसे आम भक्तों- श्रद्धालुओं के लिए 6 नवंबर, 2005 को खोला गया था।

World Peace Pagoda, Vaishali: विश्व को शांति का संदेश देता वैशाली का विश्व शांति स्तूप

वैशाली का विश्व शांति स्तूप आज भी विश्व को शांति का संदेश दे रहा है। लोकतंत्र की जननी वैशाली ऐतिहासिक धरोहरों का खजाना है। यहां जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर की जन्मस्थली बासोकुंड यानी कुंडलपुर है। अशोक का लाट यानी अशोक स्तंभ, दुनिया का सबसे प्राचीन संसद भवन राजा विशाल का गढ़, बौद्ध स्तूप, अभिषेक पुष्करणी, बावन पोखर और सबसे प्रमुख जापान की ओर बनवाया गया विश्व शांति स्तूप है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां प्रतिदिन शयन करने आते हैं भोलेनाथ महादेव

हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व है और ओंकारेश्वर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में चौथा है। मध्यप्रदेश में 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 ज्योतिर्लिंग हैं। एक उज्जैन में महाकाल के रूप में और दूसरा ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर- ममलेश्वर महादेव के रूप में। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग इंदौर से 77 किलोमीटर पर है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले नर्मदा नदी में स्नान कर ऊं के आकार में बने इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन और परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां भगवान शिव के दर्शन से सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

उज्जैन- पृथ्वी का नाभि स्थल है महाकाल की यह नगरी

उज्जैन यानी उज्जयिनी यानी आदि काल से देश की सांस्कृतिक राजधानी। महाकाल की यह नगरी भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली रही है। मध्य प्रदेश के बीचोंबीच स्थित धार्मिक और पौराणिक रूप से दुनिया भर में प्रसिद्ध उज्जैन को मंदिरों का शहर भी कहते हैं।

जल मंदिर पावापुरी: भगवान महावीर का निर्वाण स्थल, जहां उन्होंने दिया था पहला और अंतिम उपदेश

जल मंदिर पावापुरी जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। भगवान महावीर को इसी स्थल पर मोक्ष यानी निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। जैन धर्म के लोगों के लिए यह एक पवित्र शहर है। बिहार के नालंदा जिले में राजगीर के पास पावापुरी में यह जल मंदिर है। यह वही जगह है जहां भगवान महावीर ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला और आखिरी उपदेश दिया था। भगवान महावीर ने इसी जगह से विश्व को अहिंसा के साथ जिओ और जीने दो का संदेश दिया था।

About Us

Hitendra Gupta घुमक्कड़, ट्रेवल ब्लॉगर, मीडिया प्रोफेशनल और प्रकृति प्रेमी शाकाहारी मैथिल

हिंद-इस्लामी वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण शेरशाह सूरी का मकबरा

शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार रोहतास जिले के सासाराम में है। शेरशाह का यह मकबरा एक विशाल सरोवर के बीचोंबीच लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। शेरशाह ने अपने जीवनकाल में ही इस मकबरे का निर्माण शुरू कर दिया था, लेकिन पूरा उसके मृत्यु के तीन महीने बाद ही हो पाया। शेरशाह की मौत 13 मई, 1545 को कालिंजर किले में हो गई थी और मकबरे का निर्माण 16 अगस्त, 1545 को पूरा हुआ। शेरशाह के शव को कालिंजर से लाकर यहीं दफनाया गया था। इस मकबरे में 24 कब्रें हैं और शेरशाह सूरी की कब्र ठीक बीच में है।