Skip to main content

गोल्डन चैरियट ट्रेन: आप भी ले सकते हैं शाही यात्रा का आनंद

गोल्डन चैरियट यानी स्वर्ण रथ... यह ट्रेन नाम के अनुरूप ही आपको एक सुनहरे सपनों की दुनिया में ले जाता है। यह आपको राजसी अंदाज में दक्षिण भारत के गौरवशाली इतिहास के दौर में ले जाता है। यह दक्षिण भारत की वास्तुकला, संस्कृति और इतिहास से रूबरू कराता है। भारतीय रेलवे का यह ट्रेन गोल्डन चैरियट न सिर्फ आपको दक्षिण भारत के खूबसूरत ऐतिहासिक और विरासत स्थलों की यात्रा पर ले जाता है, बल्कि खुद पर गर्व करने का मौका भी देता है।

यह भव्य राजसी ट्रेन एक तरह से दक्षिण भारत की गौरवशाली विरासत को श्रद्धांजलि भी देता है। इस ट्रेन के प्रत्येक कोच का नाम दक्षिण के प्रमुख राजवंशों के नाम पर रखा गया है। इस ट्रेन में 11 कोच हैं और उनके नाम कदंब, होयसल, राष्ट्रकोटा, गंगा, चालुक्य, भहमानी, अधिलशाही, संगमा, सातवाहन, युदुकुला और विजयनगर हैं।
गोल्डन चैरियट ट्रेन तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस है। कोच के केबिन एलसीडी टीवी, राइटिंग डेस्क, वार्डरोब, अटैच्ड बाथरूम, सेफ्टी लॉकर से युक्त है।  ट्रेन के केबिनों को शानदार महलों की तरह सजाया जाता है। शाही सजावट, राजसी फर्नीचर के साथ यह ट्रेन एक तरह से पहियों पर चलता-फिरता एक भव्य महल ही है। ट्रेन में मौजूद पर्सनल अटेंडेंट हर संभव कोशिश करता है कि आपकी यात्रा एक यादगार सफर बन कर रह जाए।
यात्रा के दौरान तन-मन को सुकून के लिए पारंपरिक के साथ आधुनिक मसाज का आनंद इसमें मौजूद आयुर्वेदिक स्पा और वेलनेस सेंटर से उठा सकते हैं। ट्रेन के अंदर फाइन-डाइनिंग रेस्त्रां 'नलपका' है। महाभारत कालीन  'नलपका' शब्द का अर्थ होता है 'बढ़िया व्यंजन'। यहां आप इंडियन के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।
ट्रेन के अन्य सुरुचिपूर्ण रेस्त्रां का नाम 'रुचि' है। इसके शानदार लाउंज बार का नाम 'मदिरा' है, यहां आप हाउस वाइन, स्प्रिट और बियर का आनंद ले सकते हैं। पूरी तरह से एयर कंडीशंड ट्रेन के हर केबिन के साथ अटैच बाथरुम है। परिवार के साथ सुनहरा पल गुजारने के साथ आप अपने साथी के साथ रोमांटिक हनीमून पर जा सहते हैं।
तो निकल पड़िए इस गोल्डन चैरियट ट्रेन की दिलचस्प यात्रा पर। ये यात्रा ना सिर्फ आपको दक्षिण भारत के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, लोगों, उनकी परंपराओं और संस्कृति को जानने-समझने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि दिल को छू लेने वाली यादों को हमेशा के लिए सहेजने का मौका भी देता है। इस ट्रेन के बारे में ज्यादा जानकारी आप यहां से पा सकते हैं- https://www.goldenchariot.org

सभी फोटो गोल्डन चैरियट
ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

 -हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का...

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।