Skip to main content

हिंद-इस्लामी वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण शेरशाह सूरी का मकबरा

शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार रोहतास जिले के सासाराम में है। शेरशाह का यह मकबरा एक विशाल सरोवर के बीचोंबीच लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। शेरशाह ने अपने जीवनकाल में ही इस मकबरे का निर्माण शुरू कर दिया था, लेकिन पूरा उसके मृत्यु के तीन महीने बाद ही हो पाया। शेरशाह की मौत 13 मई, 1545 को कालिंजर किले में हो गई थी और मकबरे का निर्माण 16 अगस्त, 1545 को पूरा हुआ। शेरशाह के शव को कालिंजर से लाकर यहीं दफनाया गया था। इस मकबरे में 24 कब्रें हैं और शेरशाह सूरी की कब्र ठीक बीच में है।

यह मकबरा हिंद-इस्लामी वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है। अपने ऐतिहासिक महत्व और बेजोड़ स्थापत्य कला के कारण यह देश की प्रसिद्ध पुरातात्विक धरोहरों में से एक है। यह देश के बेहतरीन स्मारकों में से एक है। वास्तुकार मीर मुहम्मद अलीवाल खान ने इस मकबरे का डिजाइन तैयार किया था। करीब 52 एकड़ में फैले सरोवर के बीच में स्थित यह मकबरा 122 फीट ऊंचा है। बीजापुर गुंबद के बाद शेरशाह सूरी के मकबरे का गुंबद दूसरे नंबर पर आता है।


इस मकबरे तक जाने के लिए 350 फीट लंबा एक पुल है जो एक बड़े चबूतरे तक जाता है। यह चबूतरा पानी की सतह से 30 फीट की ऊंचाई पर है। इसी चबूतरे के बीच में 135 फीट व्यास वाला अष्टकोणीय मकबरा है। यह मकबरा तीन मंजिला है। अष्टकोणीय मकबरा के किनारों पर आठ स्तंभवाले छोटे गुंबद बने हुए हैं। इसे भारत के दूसरे ताजमहल के रूप में जाना जाता है।

शेरशाह सूरी के जन्म को लेकर इतिहासकारों में दो मत है। कुछ का कहना है कि उनका जन्म 1485-86 में हरियाणा के हिसार में हुआ था, जबकि ज्यादातर का कहना है कि शेरशाह सूरी का जन्म साल 1472 में बिहार के सासाराम में हुआ था, जो अब रोहतास का जिला मुख्यालय है। शेरशाह के बचपन का नाम फरीद खान था, लेकिन शिकार के दौरान बहादुरी दिखाते हुए एक शेर को दो टुकड़े कर देने के कारण उनका नाम शेरशाह पड़ गया। शेरशाह ने सन 1540 में हुमायूं को हराकर दिल्ली की गद्दी पर बैठ सूरी साम्राज्यकी स्थापना की थी।


हालांकि शेरशाह ने सिर्फ पांच साल दिल्ली की गद्दी पर शासन किया लेकिन इस दौरान उन्होंने कई शानदार काम किए और देश को कई नायाब तोहफे दिए। देश में सबसे पहले रुपये की शुरुआत उन्होंने ही की था और उन्होंने ही संदेश भेजने के लिए डाक व्यवस्था को विकसित किया। उनके शासनकाल में ही बंगाल से काबुल तक शेरशाह सूरी पथ का निर्माण किया गया जो बाद में ग्रैंड ट्रंक रोड (जीटी रोड) के नाम से मशहूर हुआ। इसे नेशनल हाइवे 2 के नाम से भी जानते हैं। इसके साथ ही दिल्ली के पुराना किला भी शेरशाह सूरी ने भी बनवाया था। सासाराम के अष्टकोणीय मकबरे की तरह ही दिल्ली के पुराने किले में एक अष्टभुजी स्तंभ है।

कैसे पहुंचें
रेल- शेरशाह सूरी का मकबरा सासाराम शहर के पास है। पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन और गया जंक्‍शन रेलखंड पर सासाराम एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है। दिल्ली-कोलकाता के बीच चलने वाली ज्यादातर ट्रेन सासाराम होते हुए जाती हैं। स्टेशन से ऑटो या रिक्शा से मकबरा तक जा सकते हैं।
सड़क- सासाराम नेशनल हाइवे 2 (जीटी रोड) पर स्थित है। यहां से आप वाराणसी, दिल्ली, कोलकाता और पटना आसानी से जा सकते हैं।
हवाई मार्ग- सासाराम का नजदीकी हवाई अड्डा गया और वाराणसी है। गया करीब 100 किलोमीटर, वाराणसी 120 किलोमीटर और पटना करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है। सासाराम के लोग पटना से ज्यादा वाराणसी से जुड़े रहते हैं।

सभी फोटो बिहार टूरिज्म

कब पहुंचे-

बिहार में गर्मी ज्यादा पड़ती है और बरसात में बाढ़ का मौसम रहता है इसलिए यहां सितंबर से अप्रैल के बीच आना बेहतर रहता है। वैसे कैमूर हिल्स पर बरसात के समय काफी रोमांचक माहौल रहता है। अगर आपको बारिश से प्यार है तो बरसात में भी यहां आ सकते हैं।

खुलने का समय- सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक

आसपास दर्शनीय स्थल-
शेरशाह सूरी का मकबरा के साथ ही रोहतास जिले में कई दर्शनीय पर्यटक स्थल हैं। आप यहां माँ ताराचंडी का मंदिर, रोहतास गढ़ का किला, इन्द्रपुरी डैम, पायलट बाबा का मंदिर, गुप्ता धाम, कैमूर हिल्स और मांझार कुंड भी देख सकते हैं।

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। -हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

Contact Us

Work With Me FAM Trips, Blogger Meets या किसी भी तरह के collaboration के लिए guptahitendra [at] gmail.com पर संपर्क करें। Contact me at:- Email – guptagitendra [@] gmail.com Twitter – @GuptaHitendra Instagram – @GuptaHitendra Facebook Page – Hitendra Gupta

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली: जहां जाने पर आपको मिलेगा स्वर्गिक आनंद

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित स्वामीनारायण मंदिर अपनी वास्तुकला और भव्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। करीब 100 एकड़ में फैला यह अक्षरधाम मंदिर दुनिया के सबसे बड़े मंदिर परिसर के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। इस मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से बनाया गया है। इसे आम भक्तों- श्रद्धालुओं के लिए 6 नवंबर, 2005 को खोला गया था।

World Peace Pagoda, Vaishali: विश्व को शांति का संदेश देता वैशाली का विश्व शांति स्तूप

वैशाली का विश्व शांति स्तूप आज भी विश्व को शांति का संदेश दे रहा है। लोकतंत्र की जननी वैशाली ऐतिहासिक धरोहरों का खजाना है। यहां जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर की जन्मस्थली बासोकुंड यानी कुंडलपुर है। अशोक का लाट यानी अशोक स्तंभ, दुनिया का सबसे प्राचीन संसद भवन राजा विशाल का गढ़, बौद्ध स्तूप, अभिषेक पुष्करणी, बावन पोखर और सबसे प्रमुख जापान की ओर बनवाया गया विश्व शांति स्तूप है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां प्रतिदिन शयन करने आते हैं भोलेनाथ महादेव

हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व है और ओंकारेश्वर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में चौथा है। मध्यप्रदेश में 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 ज्योतिर्लिंग हैं। एक उज्जैन में महाकाल के रूप में और दूसरा ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर- ममलेश्वर महादेव के रूप में। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग इंदौर से 77 किलोमीटर पर है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले नर्मदा नदी में स्नान कर ऊं के आकार में बने इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन और परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां भगवान शिव के दर्शन से सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

उज्जैन- पृथ्वी का नाभि स्थल है महाकाल की यह नगरी

उज्जैन यानी उज्जयिनी यानी आदि काल से देश की सांस्कृतिक राजधानी। महाकाल की यह नगरी भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली रही है। मध्य प्रदेश के बीचोंबीच स्थित धार्मिक और पौराणिक रूप से दुनिया भर में प्रसिद्ध उज्जैन को मंदिरों का शहर भी कहते हैं।

जल मंदिर पावापुरी: भगवान महावीर का निर्वाण स्थल, जहां उन्होंने दिया था पहला और अंतिम उपदेश

जल मंदिर पावापुरी जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। भगवान महावीर को इसी स्थल पर मोक्ष यानी निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। जैन धर्म के लोगों के लिए यह एक पवित्र शहर है। बिहार के नालंदा जिले में राजगीर के पास पावापुरी में यह जल मंदिर है। यह वही जगह है जहां भगवान महावीर ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला और आखिरी उपदेश दिया था। भगवान महावीर ने इसी जगह से विश्व को अहिंसा के साथ जिओ और जीने दो का संदेश दिया था।

About Us

Hitendra Gupta घुमक्कड़, ट्रेवल ब्लॉगर, मीडिया प्रोफेशनल और प्रकृति प्रेमी शाकाहारी मैथिल