Skip to main content

अप्रैल की गर्मी से राहत के लिए वीकेंड पर घूम आइए दिल्ली के पास की इन जगहों को

इस बार दिल्ली में मार्च से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। अप्रैल में जून की तपिश महसूस की जा रही है। इस बार दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच लोग कोरोना के बाद एक बार फिर घरों में बंद होने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में दिल्ली की गर्मी से राहत के लिए आप दिल्ली के पास इन तीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। पास होने के कारण आप इन जगहों पर आसानी से जा भी सकते हैं।


1. मसूरी
दिल्ली से पास मसूरी एक प्रमुख हिल स्टेशन है। पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर दिल्ली 270 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। देहरादून से करीब 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसूरी में गर्मी में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। हनीमून मनाने वालों के लिए तो मसूरी एक स्वर्ग ही है। यहां मॉल रोड, कंपनी गार्डन, लाल टिब्बा, गन हिल, कैम्पटी फॉल काफी लोग पहुंचते हैं।


2. ऋषिकेश
योग नगरी के रूप में प्रसिद्ध ऋषिकेश पर्यटक शांति की तलाश में आते हैं। लोगों का मानना है कि यहां ध्यान लगाने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऋषिकेश में गंगा किनारे बने आश्रमों ने ऋषियों के साथ दुनिया भर से आए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। ऋषिकेश को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का प्रवेशद्वार भी माना जाता है। यहां दुनिया भर से लोग योग सीखने भी आते हैं। ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन, शिवानंद आश्रम और ओंकारानंद गंगा सदन जैसे कई आश्रम, योग संस्थान और शानदार स्पा रिसॉर्ट हैं। पर्यटक यहां योग के साथ व्हाइट वॉटर राफ्टिंग, बंजी जम्पिंग, कैनोइंग, पैरा ग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइमबिंग, कैंपिंग और बोनफायर और जिपलाइन टूर के लिए भी आते हैं।


3. हरिद्वार
हरिद्वार हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। गंगा किनारे बसा यह शहर आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यहां दुनिया भर से लोग पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाने आते हैं। हरिद्वार में बारह साल में कुंभ और छह साल में अर्धकुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। हरिद्वार में गंगा किनारे सबसे प्रसिद्ध घाट है- हर की पौड़ी। मां गंगा पहाड़ से उतरने के बाद हरिद्वार में जहां समतल जमीन से मिलती हैं वह है हर की पौड़ी। यहां स्नान करने से सभी पापों और कष्टों से मुक्ति तो मिलती ही है, पुण्य की वर्षा भी होती है। यहां सुबह-शाम गंगा आरती होती है। हरिद्वार में गंगा किनारे नील पर्वत की चोटी पर चण्डी देवी मंदिर है। यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। पास ही में बिलवा पर्वत पर प्राचीन मनसा देवी मंदिर है। यह मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है।


कैसे पहुंचे
हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी दिल्ली से पहुंचना काफी आसान है। आप सड़क मार्ग से हरिद्वार, देहरादून आसानी से पहुंच सकते हैं। हरिद्वार और  देहरादून से आप रेल से भी पहुंच सकते हैं। देश के किसी भी हिस्से से रेल से देहरादून या हरिद्वार आकर आप बस-टैक्सी लेकर मसूरी ऋषिकेश जा सकते हैं। इन तीनों जगहों के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है।

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। -हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का...

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।