Ellora Caves: एलोरा की गुफाएं- यहां पत्थर भी गाते हैं गीत

एलोरा की गुफाएं पहाड़ और चट्टानों को काटकर बनाई गई एक ऐसी जगह है जहां पत्थर भी गीत गाते हैं। यहां आकर आप पत्थरों को काटकर, तराशकर बनाई गई गुफाओं को देखकर भारतीय कारीगरी और वास्तुकला की अद्भुत दुनिया में खो जाएंगे।

एलोरा की गुफाओं का नाम जेहन में आते ही आज से 27 साल पहले चला जाता हूं। उस समय औरंगाबाद तरुण भारत ग्रुप में काम करता था। रविवार को छुट्टी के दिन एलोरा जाने का मौका मिला और यहां की गुफाओं को देखकर दंग रह गया था।

एलोरा को यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। यह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में ही स्थित है। यह यहां के रेलवे स्टेशन से करीब 30 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि इन गुफाओं को 6वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था और इसका निर्माण राष्ट्रकूट वंश के समय किया गया था।  यहां चट्टानों को काटकर हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के मंदिर बनाए गए हैं। चट्टानों पर शानदार नक्काशी की गई है। यहां कुल 34 गुफाएं हैं। इन गुफाओं में 12 बौद्ध गुफाएं, 17 हिंदू गुफाएं और 5 जैन गुफाएं हैं। ये गुफाएं करीब दो किलोमीटर में फैला हुआ है।

एलोरा गुफा का सबसे प्रसिद्ध मंदिर कैलाश मंदिर है। इसे चट्टानों को काटकर बनाया गया है। भगवान शिव का यह महाराष्ट्र का सबसे प्राचीन और बड़ा रॉक कट मंदिर हैं। इस मंदिर में पहाड़ को तराश कर बनाई गई अन्य हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां भी है। इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। यहां राज्य के एक प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां प्रतिदिन दुनिया भर से हजारों पर्यटक आते रहते हैं।
 फोटो सौजन्य

कैसे पहुंचें एलोरा की गुफाएं-
औरंगाबाद देश के सभी प्रमुख शहरों से रेल, बस और हवाई संपर्क से जुड़ा हुआ है। आप मुंबई और अन्य जगहों से रेल और हवाई जहाज से औरंगाबाद पहुंच कर ऑटो या टैक्सी से एलोरा पहुंच सकते हैं। यहां यातायात की बेहतर सुविधा मौजूद है।

कब जाएं घूमने एलोरा की गुफाएं-
एलोरा घूमने का सबसे बढ़िया समय अक्तूबर-नवंबर से लेकर मार्च-अप्रैल तक है। गर्मी के मौसम में यहां पत्थर गर्म हो जाते हैं जिससे आपको परेशानी हो सकती है। सावन के महीने में भी यहां काफी मजा आता है। बारिश के बीच पहाड़ पर हरियाली के बीच गुफाओं में आप एक अलग ही आनंद का अनुभव करेंगे। 

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

ellora caves, ellora caves history,Who built the Ellora caves, Why is Ellora caves famous? How many caves are in Ellora caves, एलोरा की गुफा, एलोरा की गुफा कहां है, एलोरा की गुफा में किसका मंदिर है, एलोरा की गुफा कैसे पहुंचे, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र टूरिज्म

Comments

Popular posts from this blog

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

Contact Us

ये हैं दिल्ली के टॉप 10 पर्यटक स्थल, नए साल में आप भी घूम आइए

संसद भवन- आप भी जा सकते हैं यहां घूमने

Birla Temple Delhi: बिरला मंदिर, दिल्ली- जहां जाति-धर्म के नाम पर नहीं होता किसी से कोई भेदभाव