Skip to main content

ताजमहल: प्रेम और सौंदर्य के प्रतीक इस अजूबे को जीवन में एक बार जरूर देखना चाहिए

ताजमहल का नाम आते ही जेहन में वह अनुपम तस्वीर उभरती है जो सात आश्चर्यों में से एक है। उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित ताज महल अपने में एक अलग ही भव्यता को समाए हुए है। दुनिया में अप्रतिम वास्तुकला का उदाहरण यह ताज महल प्रेम और सौंदर्य का एक चमकता सितारा है। दुनिया को कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो यहां आकर इसके आकर्षण में खो नहीं गया हो।

इसे धरती पर किसी मनुष्य द्वारा बनाया गया सबसे खूबसूरत महल माना जाता है। सफेद संगमरमर से तराश कर बनाए गए इस स्मारक को देखने दुनिया भर से हर साल हजारों लोग आते हैं। अगर संख्या की दृष्टि से देखा जाए तो करीब 70 से 80 लाख लोग हर साल यहां आते हैं। इसे देखकर लगता है कि जैसे स्वर्ग से किसी अद्भुत रचना को पृथ्वी पर लाकर रख दिया गया हो।

बताया जाता है कि यमुना किनारे बने इस ताजमहल को करीब 20 हजार कारीगरों ने 17 साल में बनाया था। इसे मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। इसका निर्माण कार्य 1631 में शुरू होकर 1648 तक चला था। यूनेस्को ने 1983 में इसे विश्व विरासत धरोहरों की सूची में शामिल कर लिया।

इसकी खूबसूरती यह भी है कि यह चारों ओर से देखने पर एक जैसा ही दिखाई देता है। इसकी दीवारों पर संगमरमर की महीन नक्काशी और आकर्षक पच्चीकारी की गई है। संगमरमर के साथ इसे बनाने में नीले रंग के पत्थर, स्फटिक, मुक्ता, गोमेद, पन्ना जैसे बहुमूल्य रत्नों का भी इस्तेमाल किया गया है।

इसका मुख्‍य प्रवेश द्वार 151 फीट लंबा, 117 फीट चौड़ा और 100 फीट ऊंचा है। मुख्य द्वार से ताजमहल के सामने तक चार बाग की तरह एक उद्यान हैं। यह ताज तक पैदल रास्‍ते के दोनों ओर फैले हुए हैं। इसके बीच एक बैठने के लिए एक टेबल की तरह बना हुआ है, जहां बैठकर पर्यटक ताज की तस्‍वीरें लेते हैं। यहां से ताजमहल के बैकग्राउंड के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें आती हैं।
आगे बढ़ने पर एक ऊंचे मंच पर ताजमहल बनाया गया है। यहां जाने के लिए जूते निकालने या कवर करने होते हैं। इसके चारों कोनों पर चार मीनारे बनाई गई है। बताया जाता है कि 41.6 मीटर ऊंची ये मीनारे हल्‍का सा बार की ओर झुकी हुई है जिससे कि भूकंप जैसी दुर्घटना की स्थिति में यह ताज पर ना गिर कर बाहर गिरे। ताजमहल के मुख्य गुंबद की कुल ऊंचाई 44.41 मीटर है।

ताजमहल के इस हिस्से की नक्काशी-अलंकरण इतनी सुंदर, खूबसूरत और आकर्षक है कि मन करता है देखता ही रहूं। यहां भीतर में जालीदार पच्चीकारी का काम भी किया गया है। ताजमहल के मुख्य गुंबद के नीचे एक तहखाना है। इसके नीचे ही शाहजहां और मुमताज महल की कब्रें हैं। ताजमहल जिस मंच या नींव पर बना हुआ है उसके लेफ्ट और राइट दोनों ओर एक-एक मस्जिद बनी हुई है।

ताजमहल की एक खूबी यह भी है कि हर पहर इसकी तस्वीरें बदलती रहती है। आप सुबह से शाम तक यहां रहकर इसकी अलग-अलग तरह की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर सकते हैं। ताजमहल का सबसे मनमोहक और सुंदर दृश्‍य पूर्णिमा की रात को दिखाई देता है। इसके लिए आपको एक दिन पहले टिकट लेने होंगे। टिकट के दाम भारतीय के लिए 510 और विदेशियों के लिए 750 रुपये है।

आगरा में हर साल फरवरी के महीने में ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस समय ताज के साथ यहां के अन्य कार्यक्रमों को भी देख सकते हैं। वैसे आगरा में ताजमहल के साथ ही आप आगरा का किला,, स्वामी जी महाराज की समाधि, राम बाग, महताब बाग, इत्माद-उद-दौला का मकबरा, जामा मस्जिद, श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट को भी देख सकते हैं।
सभी फोटो- यूपी टूरिज्म ताज महल

ताजमहल देखने के बाद यहां से घर लौटते वक्त आप अपने साथ आगरा से संगमरमर और पच्चीकारी के काम वाले शिल्प के सामान, चमड़े और पीतल के उत्पाद, कालीन, ज्वेलरी के साथ खाने-पीने के लिए पेठा और नमकीन ले जा सकते हैं।

कैसे पहुंचे-
आगरा देश के सभी प्रमुख शहरों से रेल, सड़क और वायुमार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

कब पहुंचे-
गर्मी बहुत ज्यादा पड़ने के कारण यहां फरवरी-मार्च और सितंबर से नवंबर तक आना सही रहता है।

यह पोस्ट #BlogchatterA2Z 2021 चैलेंज के तहत लिखा गया है। आप भी इस ब्लॉगचैटरएटूजेड चैलेंज में हिस्सा ले सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें- Blogchatter

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

-हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

Contact Us

Work With Me FAM Trips, Blogger Meets या किसी भी तरह के collaboration के लिए guptahitendra [at] gmail.com पर संपर्क करें। Contact me at:- Email – guptagitendra [@] gmail.com Twitter – @GuptaHitendra Instagram – @GuptaHitendra Facebook Page – Hitendra Gupta

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली: जहां जाने पर आपको मिलेगा स्वर्गिक आनंद

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित स्वामीनारायण मंदिर अपनी वास्तुकला और भव्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। करीब 100 एकड़ में फैला यह अक्षरधाम मंदिर दुनिया के सबसे बड़े मंदिर परिसर के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। इस मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से बनाया गया है। इसे आम भक्तों- श्रद्धालुओं के लिए 6 नवंबर, 2005 को खोला गया था।

World Peace Pagoda, Vaishali: विश्व को शांति का संदेश देता वैशाली का विश्व शांति स्तूप

वैशाली का विश्व शांति स्तूप आज भी विश्व को शांति का संदेश दे रहा है। लोकतंत्र की जननी वैशाली ऐतिहासिक धरोहरों का खजाना है। यहां जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर की जन्मस्थली बासोकुंड यानी कुंडलपुर है। अशोक का लाट यानी अशोक स्तंभ, दुनिया का सबसे प्राचीन संसद भवन राजा विशाल का गढ़, बौद्ध स्तूप, अभिषेक पुष्करणी, बावन पोखर और सबसे प्रमुख जापान की ओर बनवाया गया विश्व शांति स्तूप है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां प्रतिदिन शयन करने आते हैं भोलेनाथ महादेव

हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व है और ओंकारेश्वर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में चौथा है। मध्यप्रदेश में 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 ज्योतिर्लिंग हैं। एक उज्जैन में महाकाल के रूप में और दूसरा ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर- ममलेश्वर महादेव के रूप में। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग इंदौर से 77 किलोमीटर पर है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले नर्मदा नदी में स्नान कर ऊं के आकार में बने इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन और परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां भगवान शिव के दर्शन से सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

उज्जैन- पृथ्वी का नाभि स्थल है महाकाल की यह नगरी

उज्जैन यानी उज्जयिनी यानी आदि काल से देश की सांस्कृतिक राजधानी। महाकाल की यह नगरी भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली रही है। मध्य प्रदेश के बीचोंबीच स्थित धार्मिक और पौराणिक रूप से दुनिया भर में प्रसिद्ध उज्जैन को मंदिरों का शहर भी कहते हैं।

जल मंदिर पावापुरी: भगवान महावीर का निर्वाण स्थल, जहां उन्होंने दिया था पहला और अंतिम उपदेश

जल मंदिर पावापुरी जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। भगवान महावीर को इसी स्थल पर मोक्ष यानी निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। जैन धर्म के लोगों के लिए यह एक पवित्र शहर है। बिहार के नालंदा जिले में राजगीर के पास पावापुरी में यह जल मंदिर है। यह वही जगह है जहां भगवान महावीर ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला और आखिरी उपदेश दिया था। भगवान महावीर ने इसी जगह से विश्व को अहिंसा के साथ जिओ और जीने दो का संदेश दिया था।

About Us

Hitendra Gupta घुमक्कड़, ट्रेवल ब्लॉगर, मीडिया प्रोफेशनल और प्रकृति प्रेमी शाकाहारी मैथिल

हिंद-इस्लामी वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण शेरशाह सूरी का मकबरा

शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार रोहतास जिले के सासाराम में है। शेरशाह का यह मकबरा एक विशाल सरोवर के बीचोंबीच लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। शेरशाह ने अपने जीवनकाल में ही इस मकबरे का निर्माण शुरू कर दिया था, लेकिन पूरा उसके मृत्यु के तीन महीने बाद ही हो पाया। शेरशाह की मौत 13 मई, 1545 को कालिंजर किले में हो गई थी और मकबरे का निर्माण 16 अगस्त, 1545 को पूरा हुआ। शेरशाह के शव को कालिंजर से लाकर यहीं दफनाया गया था। इस मकबरे में 24 कब्रें हैं और शेरशाह सूरी की कब्र ठीक बीच में है।