Skip to main content

अक्षरधाम मंदिर सहज आनंद वाटर शो- तैयार हो जाइए एक अलग दुनिया में जाने के लिए...

कोरोना महामारी के कारण आजकल दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद है। लेकिन जब खुला रहता है तो मंदिर प्रागंण में बने यज्ञपुरुष कुंड में हर शाम सहज आनंद वाटर शो का आयोजन किया जाता है। सिर्फ 24 मिनट के सहज आनंद वाटर शो में आपके सामने मल्टी-कलर लेजर शो, वीडियो प्रोजेक्शन्स, वाटर जेट, पानी की लहरों और रोशनी के साथ सिम्फनी सराउंड साउंड से एक ऐसा सुंदर कार्यक्रम पेश किया जाता है कि आप खुद को एक अलग ही दुनिया में पाते हैं।

इस सहज आनंद वाटर शो के दौरान आप सब कुछ भूलकर, सुध-बुध खोकर एकटक शो को देखने में लगे रहते हैं। आपको इस दौरान खुद के होने का भी एहसास नहीं होता। आप खुद में वापस लौटते हैं शो के खत्म होने के बाद ही। इस शो में केना उपनिषद से लिए गए कहानी के जरिए आपको सहज आनंद से परिचय कराया जाता है। जीवन में सहज आनंद के लिए आपका ये शो देखना जरूर बनता है। अब जब भी कभी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर आइए शाम में इस शो का आनंद जरूर लीजिए। तब तक शो के कुछ बेहतरीन तस्वीरों को देखिए- 

सभी फोटो सौजन्य- Swaminarayan Akshardham Mandir

मंदिर परिसर के अंदर कैमरा, मोबाइल के साथ किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गजेट को ले जाने की मनाही है। इसे आपको को मंदिर परिसर में बने काउंटर पर जमा कराने होते हैं। इसलिए आप मंदिर के अंदर फोटो भी नहीं ले सकते। यहां के सभी फोटो स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के सौजन्य से हैं।

24 मिनट का यह शो आम तौर पर शाम 7.15 बजे शुरू होता है।

सहज आनंद वाटर शो टिकट:
12 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए: 80 रुपये
4 से 11 साल के बच्चों के लिए: 50 रुपये
4 साल के कम उम्र के बच्चे: फ्री प्रवेश

दिल्ली का स्वामिनारायण अक्षरधाम मन्दिर करीब 100 एकड़ में फैला हुआ है। इतने बड़े परिसर में फैले होने के कारण इसे गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स में शामिल किया गया है। यह दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से लगा हुआ है। यहां आप आसानी के दिल्ली के किसी भी कोने से पहुंच सकते हैं।

ब्लॉग पर आने और इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप इस पोस्ट पर अपना विचार, सुझाव या Comment शेयर करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा। 

-हितेन्द्र गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का...

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।