Skip to main content

Posts

बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा शुरू, पवित्र गुफा के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू-कश्मीर में हिमालय पर्वत के पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो गई है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था बालटाल और नुनवान शिविर से बम-बम भोले, हर हर महादेव और जय भोलेनाथ के जय-जयकारों के साथ निकला। इस बार यह यात्रा 52 दिनों की होगी। 29 जून से शुरू होकर बाबा बर्फानी की ये यात्रा रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त तक चलेगी।

शिमला में भी है एक राष्ट्रपति भवन, घूमने के लिए ऐसे कराएं बुकिंग

आमतौर पर राष्ट्रपति भवन का नाम लेने पर लोगों के जेहन में दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन की छवि उभरती है। लेकिन दिल्ली की तरह ही हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी एक राष्ट्रपति भवन है। यह राष्ट्रपति निवास मशोबरा के नाम से मशहूर है। देश के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक शिमला के मशोबरा में स्थित यह राष्ट्रपति निवास बहुत ही खूबसूरत है।

दिल्ली में हैं तो घूम आइए राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान, एंट्री है फ्री

प्रकृति से प्रेम करने वाले देश-दुनिया के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप दिल्ली में हैं तो ये मौका आपको नहीं चूकना चाहिए। राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान 2 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। मुगल गार्डन के नाम से फेमस इस अमृत उद्यान की खूबसूरती का आनंद  आप 31 मार्च तक ले सकते हैं।

धरती के स्वर्ग के सफर को बनाइए और भी सुहाना, अब विस्टाडोम कोच से कीजिए कश्मीर की सैर

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर का सफर और सुहाना होने जा रहा है। अब आप कश्मीर की खूबसूरत वादियों को विस्टाडोम कोच से निहारते हुए यात्रा कर सकते हैं। विस्टाडोम कोच में बैठकर जब आप सफर करेंगे और रास्ते में केसर के फूलों के साथ पहाड़ों पर बिछी सफेद बर्फ को देखेंगे तो एक अलग ही दुनिया में खुद को पाएंगे।

गुजरात का धोरडो बना बेस्ट टूरिज्म विलेज, WTO ने अपनी लिस्ट में किया शामिल

गुजरात का धोरडो गांव बेस्ट टूरिज्म विलेज बन गया है। विश्व पर्यटन संगठन (WTO) ने 19 अक्तूबर को उज्बेकिस्तान के समरकंद में पर्यटन के हिसाब से दुनिया भर के उत्कृष्ट 54 गांवों की सूची जारी की। इस सूची के लिए दुनियाभर से 260 आवेदन आए थे, जिनमें से 54 गांवों को चुना गया है। WTO की इस सूची में भारत से एकमात्र गांव गुजरात के कच्छ का धोरडो गांव है। भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए समरकंद गई पर्यटन मंत्रालय की डीजी मनीषा सक्सेना ने यह सम्मान ग्रहण किया।

आम लोगों के खुल गया है राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, सिर्फ 17 सितंबर तक है मौका

नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। अमृत उद्यान पहले मुगल गार्डन के नाम से भी जाना जाता था। इसे स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद 16 अगस्त से आम दर्शकों के लिए खोल दिया गया है। यह पर्यटकों के लिए एक महीने के लिए 17 सितंबर तक खुला रहेगा। 15 एकड़ में फैले इस उद्यान में आप हजारों तरह के सुंदर, मनमोहक और खूबसूरत फूलों को देख सकते हैं।

पार्वती हिल्स: यहां ये पुणे शहर का नजारा लेने के साथ नारायण और देवदेवेश्वर के भी कर सकते हैं दर्शन

पार्वती हिल पुणे का एक फेमस जगह है। यहां करीब 2100 फीट की ऊंचाई से पुणे शहर का शानदार नजारा दिखता है। लोग यहां सुबह और शाम में सूर्योदय और सूर्यास्त देखने भी आते हैं। यहां आते ही आप एक अलग ही तरह का सुकून महसूस करेंगे। पार्वती हिल्स की चोटी पर एकांत में कई प्रेमी जोड़े भी बैठे मिल जाएंगे।

सोमेश्वर महादेव मंदिर: पुणे का 700 साल पुराना स्वयंभू मंदिर

सोमेश्वर महादेव मंदिर पुणे के पाषण इलाके में एक प्राचीन मंदिर है। बताया जाता है कि यह करीब 700 साल पुराना मंदिर है। लोगों का कहना है कि यह स्वयंभू महादेव मंदिर है। यानी यहां शिवलिंग को स्थापित नहीं किया गया था बल्कि यहां भोलेनाथ खुद प्रकट हुए थे। यहां सोमेश्वर महादेव का शिवलिंग खुद प्रकट हुआ था। इस कारण लोगों के बीच इस मंदिर की काफी मान्यता है।

लाल महल पुणे: छत्रपति शिवाजी महाराज का यहां बिता था बचपन

पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां दर्जनों ऐतिहासिक और पर्यटक स्थल हैं। लाल महल पुणे का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। पुणे आने वाले पर्यटकों की लिस्ट में लाल महल का नाम जरूर होता है। लाल रंग की इमारत होने के कारण इसका नाम लाल महल है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने बचपन के कई साल यहां गुजारे थे।

त्र्यंबकेश्‍वर ज्योतिर्लिंग- एकमात्र ज्योतिर्लिंग जहां होते हैं तीनों देव के दर्शन

हिंदू धर्म के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक त्र्यंबकेश्‍वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में नासिक के पास है। त्र्यंबकेश्‍वर मंदिर ब्रह्मगिरी पर्वत की तलहटी में स्थित है। हर ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव जहां लिंग स्वरूप में विराजमान हैं, वहीं त्र्यंबकेश्‍वर ज्योतिर्लिंग में भगवान ब्रह्मा, विष्‍णु और महेश तीनों स्वरूप में विराजमान हैं। एक ज्योतिर्लिंग में ही तीनों देव के दर्शन का सौभाग्य सिर्फ यहीं मिल सकता है।

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर: यहां दर्शन मात्र से हो जाती है हर मनोकामनाएं पूरी

प्रथम देव गणेश। विध्नहर्ता, मंगलमूर्ति गणेश। हिंदू धर्म में हम हर विध्न-बाधा को दूर कर मंगल करने वाले देव गणेश की पूजा हम सबसे पहले करते हैं। वैसे में भगवान गणेश के देश भर में कई बड़े और प्रतिष्ठित मंदिर हैं, लेकिन महाराष्ट्र में पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर की भक्तों के बीच अपनी एक अलग मान्यता और पहचान है। हिंदू धर्म के श्रद्धालुओं में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर को लेकर काफी आस्था है। यहां देश दुनिया से हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं।

अब रेलवे की नई सेवा का लीजिए आनंद, सफर में कीजिए व्‍हाट्सएप से खाने का ऑर्डर

रेलवे देश के लिए एक लाइफलाइन है। यह लोगों को सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह लाने-ले जाने का ही काम नहीं करता, बल्कि उन्हें एक-दूसरे से जोड़ता भी है। विविधता में एकता लाने का काम असल मायने में रेलवे करता है। रेलवे सफर के दौरान लोगों को कोई परेशानी ना हो इस बारे में भी पूरा ख्याल रखता है। यात्रियों की छोटी से छोटी सुविधा से लेकर विलासिता तक रेलवे हर चीज पर बारिकी से ध्यान रखता है। अब आपके लिए एक और अच्छी खबर है।

अटारी रिट्रीट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अब मोबाइल से घर बैठे बुक करें सीट

पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह परेड देखने की ख्वाहिश रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आप अटारी रिट्रीट परेड के लिए ऑनलाइन सीट बुक करा सकते हैं। सीमा सुरक्षा बल- BSF ने इसके लिए एक मोबाइल एप Bsf Attari लॉन्च किया है।  बीएसएफ के डीजी एसएल थाउसेन ने 24 जनवरी 2023 को इस मोबाइल एप को लॉन्च किया।

नंदीग्राम: अयोध्या के पास भगवान राम से जुड़ा एक प्रमुख स्थल, जिसके बारे में कम ही लोगों को है पता

अयोध्या के पास भगवान राम से जुड़ा एक प्रमुख धार्मिक स्थल है नंदीग्राम। नंदीग्राम भी अयोध्या की तरह ही एक पवित्र तीर्थ स्थल है, लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। रामायण के हिसाब से नंदीग्राम का काफी महत्व है। फिर भी यहां नहीं के बराबर श्रद्धालु आते हैं। इस जगह के विकास पर अब तक कोई विशेष ध्यान दिया गया, लेकिन अब राम मंदिर निर्माण के साथ ही यहां के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस परेड देखना चाहते हैं, इस तरह करें ऑनलाइन टिकट बुक

हर साल 26 जनवरी को जब आप टीवी पर दिल्ली में कर्तव्यपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड देखते हैं तो आपका भी मन वहां जाकर परेड देखने को करने लगता है। लेकिन मन मसोस कर रह जाते हैं कि परेड के लिए पास कहां से मिलेगा? टिकट कहां से मिलेगा और कैसे खरीद पाऊंगा? आम लोगों की इसी परेशानी को देखने हुए इस साल से ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था की गई है। अब आप ई-पोर्टल से परेड के लिए टिकट खरीद सकते है।

श्रीराम-जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर तक भारत गौरव डीलक्स AC Tourist Train, जानिए पैकेज के बारे में सबकुछ

रामभक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेल ने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से उनकी ससुराल नेपाल के जनकपुर तक एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। भारतीय रेल ने कहा है कि 17 फरवरी, 2023 से नई दिल्ली से भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन शुरू करने जा रही है। इस ट्रेन टूर का नाम 'श्रीराम-जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर' नाम दिया गया है। यह यात्रा 7 दिन की होगी।

वाराणसी में गंगा तट पर 5 स्टार होटल जैसी टेंट सिटी, जानिए क्या है खास और कैसे कराएंगे बुकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा किनारे टेंट सिटी का उद्घाटन किया। गंगा तट पर रेत में बसी टेंट सिटी में 5 स्टार होटल जैसी आलीशान सुविधाएं मौजूद हैं। टेंट सिटी में पर्यटकों की लग्जरी सुविधाओं का विशेषतौर पर ख्याल रखा गया है। इको फ्रेंडली टेंट सिटी में कई तरह के विला बनाए गए हैं। जो काफी भव्य और आलीशान हैं।  

वाराणसी से 51 दिनों के सफर पर निकला दुनिया का सबसे लंबा क्रूज, जानिए 5 स्टार सुविधा वाले गंगा विलास के बारे में हर जानकारी

दुन‍िया का सबसे लंबा रिवर क्रूज गंगा विलास वाराणसी से 51 द‍िनों के सफर पर निकल चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 जनवरी, 2023  को हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। देश को इस सबसे लंबे रिवर क्रूज की सौगात मिलने से पर्यटन के क्षेत्र में काफी तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। गंगा विलास को लेकर देश-दुनिया में काफी चर्चा हो रही है। विदेशी पर्यटकों की ओर से काफी पॉजिटिव रेस्पॉन्स देखने को मिला है। लोकप्रियता का आलम ये है कि पहली यात्रा में सिर्फ स्विट्जरलैंड के ही 32 पर्यटक जा रहे हैं।

सिर्फ 3 दिन में 7 महाद्वीप का सफर कर दो भारतीयों ने बना लिया घुमक्कड़ी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

आमतौर पर वीकेंड के साथ एक-दो दिन और छुट्टी मिल जाए तो हम लोग तीन-चार दिन के लिए आसपास के टूरिस्ट पैलेस की ओर निकल पड़ते हैं। दिल्ली वाले दो-तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ की ओर या फिर मथुरा-वृंदावन या जयपुर की ओर चल पड़ते हैं। इससे ज्यादा होता है तो हवाई जहाज से कुछ दूर तक चले जाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत के दो घुमक्कड़ों ने सिर्फ तीन दिन में 7 महाद्वीप को लांघ दिया।

अब आॉनलाइन टिकट लेकर या QR कोड स्कैन कर आराम से कीजिए ताजमहल का दीदार

ताज का दीदार करने की चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए अब ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था को और दुरुस्त कर दिया गया है। वैसे तो आप पहले से ही ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की वेबसाइट https://asi.payumoney.com पर जाकर देश भर के किसी भी स्मारक का टिकट कटा लेते आ रहे हैं। लेकिन अब आप परिसर के भीतर बैटरी से चलने वाले गोल्फ कार्ट पर लगे QR कोड को स्कैन कर भी चलते-चलते टिकट ले सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के वे टॉप 10 पर्यटन स्थल, जहां गए बिना आपकी यात्रा नहीं होगी पूरी

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। भगवान राम की नगरी अयोध्या, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर भगवान बुद्ध से संबंधित सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थलों पर हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। महादेव की नगरी काशी, कुंभनगरी प्रयागराज से लेकर प्रेम प्रतीक की नगरी आगरा जैसे पर्यटक स्थल घुमक्कड़ों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। नजाकत, नफासत और तहजीब के शहर लखनऊ गए बिना तो जैसे आपकी यात्रा पूरी ही नहीं होगी। सभी फोटो- यूपी टूरिज्म नए साल में लोग फिर से घर से बाहर निकला शुरू कर दिए हैं। वे नई-नई जगहों पर जा रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन टॉप 10 पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप देश के किसी भी कोने से आसानी से पहुंच सकते हैं। 1. वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जानते हैं। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी के रूप में विख्यात है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे का...

कैंची धाम: हनुमान जी के अवतार बाबा नीब करौरी के आश्रम में आते ही हो जाती हैं हर मुराद पूरी

नीब करौरी बाबा...नाम सुनते ही शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। मन में असीम शांति का अनुभव होने लगता है। हर दुख-दर्द दूर होता दिखने लगता है। हालांकि बाबा अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन कहीं से ये नहीं लगता कि वे पास नहीं हैं। हर पल-हर क्षण बाबा नीब करौरी आंखों के सामने नजर आने लगते हैं। बाबा जब दिल-दिमाग और जेहन में उतर जाए, तो फिर आपको भी इसी तरह का आभास होगा। ऐसा ही अनुभव और एहसास होगा। आप हर घड़ी बाबा को अपने साथ महसूस करेंगे और जब बाबा साथ हो तो चिंता किस बात की।  

ये हैं दिल्ली के टॉप 10 पर्यटक स्थल, नए साल में आप भी घूम आइए

दिल्ली देश की राजधानी है। यहां हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटक आते हैं। दिल्ली में इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार सहित कई पर्यटक स्थल हैं। यहां सालों भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। अब जब कोरोना संकट के बाद लोग एक बार फिर से बाहर घूमने-फिरने के लिए निकलने लगे हैं तो दिल्ली में एक बार

दिल्ली में हैं तो नवरात्रि पर इन दुर्गा मंदिरों में जरूर जाइए

दुर्गा पूजा तो वैसे बंगाल-बिहार का मशहूर है। लेकिन नवरात्रि के दौरान दिल्ली में एक अलग ही उमंग होता है। दिल्ली के लोग नवरात्र को काफी आनंद और उत्साह के साथ मनाते हैं। बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं और रामलीला का मंचन भी होता है। दशहरा के दिन रावण वध देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। इस सबके बीच दिल्ली के कुछ दुर्गा मंदिर हैं, जिसकी हिंदू धर्म के श्रद्धालुओं के बीच काफी मान्यता है।

बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थल सासाराम नहीं घूमे तो क्या घूमे!

सासाराम बिहार का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। यह रोहतास का जिला मुख्यालय है। यहाँ मंदिर, मकबरा, पहाड़ी, हरियाली से लेकर जलप्रपात तक वह सब कुछ है जो एक पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए चाहिए। बिहार के इस खूबसूरत सासाराम में एक से बढ़कर एक घूमने लायक पर्यटक स्थल हैं। यहाँ की हरियाली, पहाड़ी, किले और कल-कल बहती नदियों और झरनों के बीच आकर आप जिम कॉर्बेट और मसूरी- कैम्पटी झील को भूल जाएंगे। आपको विश्वास ही नहीं होगा कि हम बिहार में हैं और बिहार में इतनी खूबसूरत जगह भी है। यहाँ की खूबसूरती में आप खो जाएंगे।