Posts

अहिल्या स्थान: जहां प्रभु राम के किया था देवी अहिल्या का उद्धार

Image
मिथिला में एक प्रमुख तीर्थ स्थल है अहिल्या स्थान। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण यह वर्षों से उपेक्षित रहा है। यहां देवी अहिल्या को समर्पित एक मंदिर है। रामायण में गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या का जिक्र है। देवी अहिल्या गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बन गई थीं। जिनका भगवान राम ने उद्धार किया था। देश में शायद यह एकमात्र मंदिर है जहां महिला पुजारी पूजा-अर्चना कराती हैं।

बोधगया महाबोधि मंदिर- यहां हुई थी गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति

Image
बोधगया- जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। जिस स्थान पर उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई वहां एक विशाल खूबसूरत प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर को महाबोधि मंदिर या महाबोधि विहार कहा जाता है। बौद्ध धर्म के श्रद्धालुओं के लिए यह सबसे पवित्र स्थल है। यह भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित चार पवित्र स्थलों में से एक है। महाबोधि मंदिर परिसर में प्रार्थना, धार्मिक अनुष्ठान और ध्यान लगाने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं।

गया विष्णुपद मंदिर: जानिए क्या है खास मान्यता और इसका पितरों से क्या है संबंध

Image
करीब 30 साल पहले जब गया गया था, तो इस शहर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। उस समय घूम-फिर कर घर आ गया। गया से ज्यादा समय यहां के करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बोधगया घूमने में गुजरा था। तीन दिन यहां रहने के दौरान जब गया के बारे में और जानकारी मिली, तब पता चला कि क्यों हिंदू धर्म में इस शहर की इतनी मान्यता है।

प्रयागराज: ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद यहीं किया था प्रथम यज्ञ

Image
गंगा, यमुना और सरस्वती तीन नदियों के संगम पर स्थित है प्रयागराज। संगम स्थल को त्रिवेणी कहा जाता है। यह हिन्दुओं के लिए पवित्र और लोकप्रिय तीर्थ स्थल है। मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम यज्ञ यहीं किया था। इसी 'प्रथम यज्ञ' के प्र और यज्ञ से मिलकर प्रयाग बना है। देश के ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरों में से एक प्रयागराज में हर बारह वर्ष में कुंभ मेला और हर छह साल में अर्द्धकुंभ लगता है।

दिल्ली के 7 सबसे लोकप्रिय मंदिर, जहां श्रद्धालुओं की ही नहीं पर्यटकों की भी लगी रहती है भीड़

Image
दिल्ली देश की राजधानी है। यहां दुनिया के तमाम देशों के दूतावास और उच्चायोग हैं। यहां कई पर्यटक स्थल हैं। लाल किला, कुतुब मीनार, जंतर-मंतर, इंडिया गेट जैसे दर्शनीय स्थल हैं। दिल्ली में मुगल गार्डन, लोधी गार्डन और गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज जैसे कई उद्यान हैं। यहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने आते हैं।

लाल किला: आखिर इस महल के बारे में आप क्या और कितना जानते हैं?

Image
लाल किला दुनिया के सबसे प्रभावशाली महलों में से एक है। सभी देशवासी जानते हैं कि देश के प्रधानमंत्री हर साल यहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। लाल किले के प्राचीर से हर 15 अगस्त को होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को हम सब देखते हैं। लेकिन लालकिले के बारे में आप इससे ज्यादा क्या जानते हैं।

सफदरजंग मकबरा: दिल्ली की इस ऐतिहासिक इमारत में जाते हैं खास लोग

Image
सफदरजंग मकबरा दिल्ली की एक ऐतिहासिक इमारत है। यह मकबरा सफदरजंग एयरपोर्ट के पास अरविंदो मार्ग पर है। संगमरमर और बलुआ पत्थर से बना यह मकबरा वास्तुशिल्प का बेहतरीन उदाहरण है। यह मकबरा सफदरजंग यानी मुकीम अबुल मंसूर खान की याद में उसके बेटे अवध के नवाब शुजाउद्दौला खां ने बनाया था। शुजाउद्दौला ने इस वर्ष 1753-54 में बनवाया था। मुकीम अबुल मंसूर खान अंतिम मुगल बादशाह मुहम्मद शाह के अधीन अवध के वाइसराय थे जो बाद में उनके प्रधानमंत्री बने। मुहम्माद शाह ने उन्हें सफदरजंग की उपाधि प्रदान की थी।

कौन सा पर्यटक स्थल हैं विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा जगह और किस राज्य में आते हैं सबसे ज्यादा पर्यटक?

Image
करीब साल भर से कोरोना महामारी के कारण देश में लोगों का कहीं आना-जाना बंद है। विदेशी पर्यटक भी घूमने नहीं आ रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि देश में हर साल आने वाले लाखों पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटक स्थल कौन सा है? और किस राज्य में सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं? सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक किस देश से आते हैं?

राजघाट- जानिए बापू से जुड़े इस स्थल के बारे में सब कुछ

Image
राजघाट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का समाधि स्थल है। यहां 31 जनवरी ,1948 को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिस संस्कार के बाद काफी दिनों तक यह स्थल यूं ही पड़ा रहा। बाद में वानू जी भूपा ने इसका डिजाइन तैयार कर एक वर्गाकार जगह में यह समाधि बनाई। यहां काले रंग के संगमरमर से बने एक मंच या चबूतरे पर बापू के बोले अंतिम शब्द 'हे राम' भी अंकित है।

इंडिया की पहचान है इंडिया गेट, जानिए इसके बारे में सब कुछ

Image
दिल्ली में दिल में स्थित सबसे फेमस जगह है इंडिया गेट। इंडिया गेट दिल्ली की पहचान है। यह सैनिकों की याद में बनाया गया स्मारक है, लेकिन दिल्ली का यह सबसे खास पिकनिक स्पॉट है। रोज शाम में यहां की रौनक अलग ही रहती है। यहां शाम में लोग परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आते हैं। बोट क्लब के अलावा यहां बच्चों के लिए एक चिल्ड्रेन पार्क भी है। शाम के बाद यहां काफी चहल पहल रहती है।

राष्ट्रीय समर स्मारक: जानें आजादी के बाद शहीद सैनिकों के लिए बना यह मेमोरियल क्यों है खास

Image
राष्ट्रीय समर स्मारक (National War Memorial)  दिल्ली में इंडिया गेट के पास सुरक्षा बलों को सम्मानित करने के लिए बनाया गया एक स्मारक है। इसे आजादी के बाद से देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों के सम्मान में बनाया गया है। करीब 44 एकड़ में बने इस नेशनल वॉर मेमोरियल में 1947-48 ( पाकिस्तान), 1961 (गोवा), 1962 ( भारत-चीन युद्ध), 1965, 1971, 1987 (पाकिस्तान), 1987-88 (श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के ऑपरेशन), 1999 ( कारगिल, भारत-पाकिस्तान) और अन्य युद्धों में शहीद हुए 25,942 सैनिकों के नाम पत्थर पर लिखे गए हैं।

संसद भवन- आप भी जा सकते हैं यहां घूमने

Image
देश के लोकतंत्र का मंदिर है देश का संसद भवन। यह दुनियाभर में सबसे आकर्षक संसद भवन है। इस भवन में देश की संसदीय कार्यवाही होती है। देश भर के लोकसभा के लिए चुने गए प्रतिनिधि यहीं पर चर्चा करते हैं और कानून बनाने का काम करते हैं। संसद सत्र के समय लोकसभा और राज्यसभा दोनों सनद के सदस्य कार्यवाही में हिस्सा लेते हैं।

बेहद भव्य और शानदार है दिल्ली-एनसीआर का पहला इस्कॉन मंदिर

Image
दिल्ली-एनसीआर में बना पहला इस्कॉन मंदिर ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में है। इसे श्री श्री राधा पार्थसारथी मंदिर के नाम से भी जानते हैं। यह खूबसूरत लोटस टैंपल और कालकाजी मंदिर के पास है। इस मंदिर की वास्तुकला शानदार है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां आकर घंटों बैठकर राधा-कृष्णा की मूर्ति को निहारते रहने का मन करता है।

झंडेवाला मंदिर: जानिए कैसे पड़ा इस मंदिर का नाम और क्या है इसका ऐतिहासिक महत्व

Image
दिल्ली में करोलबाग के पास एक प्राचीन मंदिर है झंडेवाला मंदिर। यह मंदिर दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस से भी सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। झंडेवाला मंदिर जहां है वह इलाका झंडेवाला के नाम से ही मशहूर हो गया है। यह सिर्फ दिल्ली ही नहीं देश-विदेश के पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बीच प्रसिद्ध है। झंडेवाला मंदिर झंडेवाली देवी को समर्पित एक सिद्धपीठ है। इस मंदिर का धाार्मिक ही नही ऐतिहासिक महत्व भी है।

कालकाजी मंदिर: यहां प्रकट हुई थीं मां महाकाली

Image
दिल्ली में नेहरू प्लेस के पास माता कालका को समर्पित श्री कालकाजी मंदिर है। श्री कालकाजी मंदिर के कारण यह इलाका कालकाजी के नाम से दुनिया भर में फेमस है। यह मंदिर दिल्ली के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। माता कालका मां काली देवी की अवतार हैं। श्री कालकाजी मंदिर को जयंती पीठ या मनोकामना सिद्ध पीठ भी कहते हैं। मान्यता  है कि यहां भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

आद्या कात्यायिनी छतरपुर मंदिर, दिल्ली

Image
दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित है आद्या कात्यायिनी मंदिर। छतरपुर इलाके में होने का कारण लोग इसे छतरपुर मंदिर भी कहते हैं। देवी दुर्गा के छठे स्‍वरूप माता कात्यायनी को समर्पित यह मंदिर देश का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। करीब 70 एकड़ में फैला यह मंदिर बेहद खूबसूरत है। संगमरमर निर्मित इस मंदिर की वास्तुकला, नक्‍काशी अपने आप में बेजोड़ है। बताया जाता है कि इसमें वास्तुकला की द्रविड़ और नागर शैलियों का प्रयोग हुआ है।

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब दिल्ली- सुकून की तलाश में यहां आते हैं लोग

Image
दिल्ली के दिल में कनॉट प्लेस के पास स्थित गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब सिक्खों का एक प्रमुख गुरुद्वारा है। यह कनॉट प्लेस के पास बाबा खड़गसिंह मार्ग पर प्राचीन हनुमान मंदिर के पास स्थित है। यह सिक्खों के आठवें गुरु श्री हर किशन सिंह जी की याद में बनाया गया है। इसे सिक्ख जनरल बघेल सिंह ने साल 1783 में बनाया था।

दुनिया के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है दिल्ली का लोटस टेंपल, यहां पूजा नहीं प्रार्थना होती है

Image
दिल्ली में कालकाजी मंदिर, नेहरू प्लेस के पास है लोटस टेंपल। कमल की तरह बने होने के कारण दुनिया भर के लोग इसे लोटस टेंपल के नाम से जानते हैं। बहाई धर्म के लोगों के इस उपासना स्थल को बहाई उपासना मंदिर भी कहते हैं। हालांकि यह बहाई धर्म के लोगों का उपासना स्थल है, लेकिन यहां सभी धर्म के लोग प्रार्थना करते हैं। यहां सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों के लेख का पाठ किया जाता है। इस मंदिर में कोई मूर्ति नहीं है और यहां कोई पूजा-पाठ भी नहीं की जाती है। लोग यहां आकर शांति से ध्यान लगाकर प्रार्थना करते हैं।

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली: जहां जाने पर आपको मिलेगा स्वर्गिक आनंद

Image
दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित स्वामीनारायण मंदिर अपनी वास्तुकला और भव्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। करीब 100 एकड़ में फैला यह अक्षरधाम मंदिर दुनिया के सबसे बड़े मंदिर परिसर के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। इस मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से बनाया गया है। इसे आम भक्तों- श्रद्धालुओं के लिए 6 नवंबर, 2005 को खोला गया था।

अक्षरधाम मंदिर सहज आनंद वाटर शो- तैयार हो जाइए एक अलग दुनिया में जाने के लिए...

Image
कोरोना महामारी के कारण आजकल दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद है। लेकिन जब खुला रहता है तो मंदिर प्रागंण में बने यज्ञपुरुष कुंड में हर शाम सहज आनंद वाटर शो का आयोजन किया जाता है। सिर्फ 24 मिनट के सहज आनंद वाटर शो में आपके सामने मल्टी-कलर लेजर शो, वीडियो प्रोजेक्शन्स, वाटर जेट, पानी की लहरों और रोशनी के साथ सिम्फनी सराउंड साउंड से एक ऐसा सुंदर कार्यक्रम पेश किया जाता है कि आप खुद को एक अलग ही दुनिया में पाते हैं। इस सहज आनंद वाटर शो के दौरान आप सब कुछ भूलकर, सुध-बुध खोकर एकटक शो को देखने में लगे रहते हैं। आपको इस दौरान खुद के होने का भी एहसास नहीं होता। आप खुद में वापस लौटते हैं शो के खत्म होने के बाद ही। इस शो में केना उपनिषद से लिए गए कहानी के जरिए आपको सहज आनंद से परिचय कराया जाता है। जीवन में सहज आनंद के लिए आपका ये शो देखना जरूर बनता है। अब जब भी कभी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर आइए शाम में इस शो का आनंद जरूर लीजिए। तब तक शो के कुछ बेहतरीन तस्वीरों को देखिए-  सभी फोटो सौजन्य- Swaminarayan Akshardham Mandir मंदिर परिसर के अंदर कैमरा, मोबाइल के साथ किसी...

अहमदाबाद: इस शहर ने पहली बार में ही दिल जीत लिया

Image
अहमदाबाद... पहली बार वर्डप्रेस के वर्डकैंप आयोजन के कारण यहां जाने का मौका मिला। यहां के लोगों ने जिस तरह मेजबानी की, वह हमेशा याद रखेने लायक है। सिर्फ तीन में अहमदाबाद के लोगों ने मेरा दिल जीत लिया। यहां एक बार आने के बाद यह जरूर है कि आप इस शहर में बार-बार आना चाहेंगे।

Zirakpur: चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के बीच तेजी से उभरता एक सुंदर शहर

Image
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, हरियाणा के पंचकूला और पंजाब के मोहाली के बीच एक सुंदर शहर तेजी से लोगों के मन में जगह बना रहा है। यह शहर है जिरकपुर। चंडीगढ़ से सिर्फ दस किलोमीटर दूरी पर स्थित यह शहर धीरे-धीरे काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। वीकेंड पर यह आसपास के पर्यटकों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है।

यमुनोत्री: जहां स्नान और दर्शन से यम भी होते हैं खुश

Image
यमुनोत्री यानी यमुना नदी का उद्गम स्थल। गंगा के बाद देश की दूसरी सबसे पवित्र और पूज्य नदी यमुना उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटक और तीर्थ स्थल है। समुद्र तट से करीब 3293 यमुनोत्री पहाड़ के चार धाम में से एक है। हिमालय की चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से ही होती है। इस साल 2021 में भी सबसे पहले 14 मई को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे फिर 15 मई को गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई को और बद्रीनाथ के कपाट 18 मई को खोले जाएंगे।

Xtra Cover: यात्रा के दौरान इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Image
अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी यात्रा सुखद हो तो घर से निकलने से पहले कुछ खास बातों पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Weekend-Getaways: दिल्ली के पास घूमने लायक 10 बेहतरीन जगह

Image
दिल्ली के आस-पास घूमने लायक कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जहां आप वीकेंड पर जा सकते हैं। आप आज की भागदौड़ वाली जिंदगी के बीच सटरडे-संडे को इन जगहों पर जाकर सुकून से समय बिता सकते हैं। दिल्ली से इन जगहों पर जाने में कोई दिक्कत भी नहीं है। यहां आप अपनी गाड़ी या सार्वजनिक परिवहन से भी जा सकते हैं।

वाराणसी यानी बनारस यानी दुनिया का सबसे प्राचीन और जीवंत शहर

Image
वरुना और असि नदी के संगम पर बसा शहर वाराणसी... यानी बनारस... यानी वह शहर जहां जीवन में हर वक्त रस बना रहता है। जीवन मस्त रहता है। गंगा किनारे स्थित बाबा भोलेनाथ ही यह नगरी दुनिया भर में काशी नाम से भी विख्यात है। लोग यहां पवित्र गंगा में डुबकी लगाने आते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां डुबकी लगाने से सारे पाप और कष्ट नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही यहां मृत्यु प्राप्त होने और अंतिम संस्कार होने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।  

उज्जैन- पृथ्वी का नाभि स्थल है महाकाल की यह नगरी

Image
उज्जैन यानी उज्जयिनी यानी आदि काल से देश की सांस्कृतिक राजधानी। महाकाल की यह नगरी भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली रही है। मध्य प्रदेश के बीचोंबीच स्थित धार्मिक और पौराणिक रूप से दुनिया भर में प्रसिद्ध उज्जैन को मंदिरों का शहर भी कहते हैं।

ताजमहल: प्रेम और सौंदर्य के प्रतीक इस अजूबे को जीवन में एक बार जरूर देखना चाहिए

Image
ताजमहल का नाम आते ही जेहन में वह अनुपम तस्वीर उभरती है जो सात आश्चर्यों में से एक है। उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित ताज महल अपने में एक अलग ही भव्यता को समाए हुए है। दुनिया में अप्रतिम वास्तुकला का उदाहरण यह ताज महल प्रेम और सौंदर्य का एक चमकता सितारा है। दुनिया को कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो यहां आकर इसके आकर्षण में खो नहीं गया हो।

सारनाथ: काशी में मोक्ष प्राप्ति से पहले एक बार जरूर जाना चाहिए भगवान बुद्ध की तपस्थली

Image
विश्व की सबसे प्राचीन नगरी काशी से 10 किलोमीटर पर है सारनाथ। यह हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म का एक प्रमुख तीर्थस्थल तो है ही, बौद्ध धर्म के अनुनायियों के लिए यह सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान प्राप्त करने के बाद अपना पहला उपदेश इसी जगह दिया था। तभी से इसे महाधर्म चक्र प्रवर्तन के नाम से जाना जाता है।

ऋषिकेश: इस योग नगरी में आप करेंगे असीम शांति का अनुभव

Image
ऋषिकेश का नाम आते ही जेहन में सबसे पहले योग नगरी की तस्वीर उभरने लगती है। यहां आने पर हर बार कुछ नया महसूस होता है। जीवन में एक ताजगी का एक झोंका असीम शांति का अनुभव कराने लगता है। ऋषिकेश को विश्व की योग राजधानी भी कहा जाता है। लोगों का मानना है कि यहां ध्यान लगाने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां दुनिया भर से हर साल हजारों लोग योग, ध्यान और शांति की चाह में आते हैं।

कुतुब मीनार- ईंटों से बनी दुनिया की सबसे ऊंची मीनार

Image
दिल्ली के महरौली इलाके में बना 'कुतुब मीनार' ईंटों से बनी दुनिया की सबसे ऊंची मीनार है। दिल्ली के प्रथम मुस्लिम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक में 1192 में इसके निर्माण का काम शुरू करवाया था, लेकिन वह ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रहा और इस इमारत को पूरा बनते नहीं देख पाए। कुतुबुद्दीन ऐबक के बाद उसके उत्तराधिकारियों इल्तुतमिश और फिरोज शाह तुगलक ने इसका निर्माण पूरा करवाया।

पटना: अखंड भारत को समझना है तो पाटलिपुत्र आना होगा

Image
पटना यानी पाटलिपुत्र... दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक। पाटलिपुत्र का गौरवशाली इतिहास रहा है। पाटलिपुत्र का इतिहास 600 ईसा पूर्व से भी पुराना है। पाटलिपुत्र हजारों साल तक कई महान सम्राटों की राजधानी रहा है। पटना अजातशत्रु, चन्द्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त द्वितीय, समुद्रगुप्त जैसे महान शासकों के अखंड भारत की अवधारणा को साकार करने के लिए जाना जाता है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां प्रतिदिन शयन करने आते हैं भोलेनाथ महादेव

Image
हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व है और ओंकारेश्वर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में चौथा है। मध्यप्रदेश में 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 ज्योतिर्लिंग हैं। एक उज्जैन में महाकाल के रूप में और दूसरा ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर- ममलेश्वर महादेव के रूप में। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग इंदौर से 77 किलोमीटर पर है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले नर्मदा नदी में स्नान कर ऊं के आकार में बने इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन और परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां भगवान शिव के दर्शन से सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

नीमराना फोर्ट (Neemrana Fort): वीकेंड पर लीजिए राजसी ठाट का आनंद

Image
दिल्ली के पास जयपुर हाइवे पर एक जगह है नीमराना। यह जगह अपने नीमराना फोर्ट के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह राजस्थान के अलवर जिले में एक पहाड़ी ऐतिहासिक स्थल है। दिल्ली से सिर्फ 122 किलोमीटर पर स्थित नीमराना फोर्ट वीकेंड गुजारने वाले पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह है। दिल्ली और जयपुर से लोग यहां पहुंच कर राजसी ठाट का आनंद लेते हैं।

Mughal Garden: आप भी कर सकते हैं राष्ट्रपति भवन स्थित इस खूबसूरत उद्यान की सैर

Image
नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन दुनिया के सबसे खूबसूरत उद्यानों में से एक है। अगर आप प्रकृति और खूबसूरत फूलों को पसंद करते हैं तो कम से कम एक बार इस मुगल गार्डन को देखने एक बार जरूर जाना चाहिए। यह अपनी तरह का अकेला गार्डन है जहां आपको दुनियाभर के सैकड़ों सुंदर फूलों को देखने का मौका मिलेगा। यहां आपको देखने के लिए कई तरह के रंग-बिरंगे सुगंधित फूल के साथ सैकड़ों पेड़-पौधे और फव्वारे मिलेंगे।

Lucknow Tour: मुस्कुराइए की आप लखनऊ में हैं, अदब के इस शहर में कुछ दिन नवाब बन के तो देखिए

Image
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। अदब के इस शहर में आकर आप हमेशा के लिए यहां के होकर रह जाएंगे। लखनऊ को नजाकत और नफासत का शहर भी कहते हैं। यहां के खानपान के साथ आप 'पहले आप' 'पहले आप' के मुरीद बनकर रह जाएंगे। तहजीबों के इस शहर का रहन-सहन, पहनावा और खानपान सब कुछ काफी महीन है। यह यहां के लोगों को देश-दुनिया के अन्य हिस्सों से अलग करता है।

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम- जहां भोलेनाथ महादेव शिवशंकर करते हैं निवास

Image
केदारनाथ धाम हिंदुओं के सबसे पवित्र और प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक है। हर हिंदू जीवन में कम से कम एक बार यहां बाबा केदारनाथ के दर्शन जरूर करना चाहता है। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह सबसे ऊंचाई पर स्थित ज्योतिर्लिंग भी है। केदारनाथ हिमालय क्षेत्र के चार धाम (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री तथा यमुनोत्री ) और पंच केदार (केदारनाथ, रूद्रनाथ, कल्पेश्वर, मध्येश्वर, तुंगनाथ) में से भी एक है।

Jantar Mantar: ज्ञान-विज्ञान में दिलचस्पी है तो जंतर-मंतर वेधशाला जरूर आएं

Image
जंतर-मंतर का नाम आते ही सबसे पहले जेहन में जो तस्वीर उभर कर सामने आती है, वो धरना-प्रदर्शन की होती है। यहां सालों भर किसी ना किसी चीज को लेकर विरोध प्रदर्शन होते रहता है। यहां एक साथ कई प्रदर्शन होते रहते हैं। जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगते रहते हैं। यहां ज्यादातर जाना भी इसी सिलसिले में होता है। लेकिन यह जंतर-मंतर का धरना-प्रदर्शन स्थल खगोलीय वेधशाला को लेकर प्रसिद्ध है।

Imphal Tour : प्राकृतिक अजूबों से भरा शहर इंफाल, जहां आपको एक बार तो जरूर जाना चाहिए

Image
मणिपुर की राजधानी इंफाल सच में भारत का एक मणि है। यह शहर प्राकृतिक अजूबों से भरा पड़ा है। प्रकृति की खूबसूरत छटा यहां हर जगह बिखरी हुई है। इंफाल एक ऐसा शहर है जहां जीवन में कम से कम एक बार सभी को जरूर आना चाहिए। पहाड़ों के बीच बसा यह शहर अपने प्राकृतिक गुफाओं, झीलों, चाय के बगानों, वन्यजीवों और पहाड़ी हरियाली के लिए मशहूर है।

Haridwar: हरि को पाना है तो हरिद्वार आना होगा

Image
हरिद्वार यानी हरि तक पहुंचने का द्वार। ईश्वर को जानना, समझना और पाना चाहते हैं तो आप जो यात्रा शुरू करेंगे उसकी शुरुआत हरिद्वार से होगी।  हरि को पाने का रास्ता आपको यहीं से मिलेगा। हरिद्वार से ही हिंदू धर्म के चार धाम- केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री की यात्रा शुरू होती है।

Ganga Arti Varanasi: गंगा आरती- जिसे देखने खुद देवता आते हैं काशी के घाट पर

Image
गंगा आरती का नाम आते ही अनायास काशी के 84 घाटों में से दशाश्वमेध घाट और ललिता घाट की याद आ जाती है। दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी काशी में गंगा घाट किनारे रोज शाम होने वाली गंगा आरती आपके जीवन को बदल कर रख देगी। भोलेनाथ महादेव के इस वाराणसी में दशाश्वमेध पर जब युवा पंडित गंगा आरती और गंगा मंत्र का उच्चारण करते हैं तो लगता है जैसे स्वर्ग भूमि पर उतर आया हो। गंगा आरती के दिव्य दृश्य को देखकर आपको लगेगा कि जीवन धन्य हो गया। गंगा आरती का ही एक दिव्य स्परूप है देव दीपावली। इस दिन पूरे वाराणसी में दिवाली मनाई जाती है। घाटों को शादी या किसी भव्य समारोह की तरह सजाया जाता है। पूरा शहर जगमग करता रहता है। देव दीपावली को श्रद्धालु गंगा नदी के पावन जल में लाखों दीये विसर्जित करते हैं। आरती के वक्त पूरे माहौल में धूप की एक अलग ही सुगंध फैल जाती है। आरती के समय मंत्रों की गूंज आपके दिल-दिमाग ही नहीं बल्कि आत्मा को भी झंकृत कर देती है। आम लोगों के साथ विदेशी पर्यटक भी गंगा आरती को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। गंगा आरती, देव दीपावली, गंगा घाट और भोलेनाथ की नगरी काशी सभी एक दूसरे के पूरक हैं। दुनिया का स...

Fatehpur Sikri: आगरा घूमने जा रहे हैं तो फतेहपुर सीकरी जरूर जाइएगा

Image
ताजमहल दुनिया भर में प्रेम के प्रतीक के रूप में मशहूर है। ताजमहल को देखने के लिए प्रतिदिन दुनिया भर से हजारों लोग आगरा आते हैं। ज्यादातर लोग ताजनगरी आने के बाद बस ताजमहल, आगरा का किला, जामा मस्जिद और यहां के बाग को देखकर या फिर यहां मार्केटिंग कर घर लौट जाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ताजमहल के अलावा आगरा के पास काफी कुछ देखने को है।

Ellora Caves: एलोरा की गुफाएं- यहां पत्थर भी गाते हैं गीत

Image
एलोरा की गुफाएं पहाड़ और चट्टानों को काटकर बनाई गई एक ऐसी जगह है जहां पत्थर भी गीत गाते हैं। यहां आकर आप पत्थरों को काटकर, तराशकर बनाई गई गुफाओं को देखकर भारतीय कारीगरी और वास्तुकला की अद्भुत दुनिया में खो जाएंगे।

दरभंगा एयरपोर्ट से मिथिला में पर्यटन को लगे पंख

Image
दरभंगा में एयरपोर्ट शुरू होने से मिथिलि में पर्यटन को पंख लग गए हैं। दरभंगा एयरपोर्ट उड़ान योजना के तहत देश में सबसे सफल एयरपोर्ट बन गया है। 8 नवंबर, 2020 को यहां से हवाई सेवा शुरू होने के पांच महीने से भी कम समय में 1 लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों ने यात्रा की है। उड़ान योजना के तहत यह एक रिकॉर्ड है।

Corona काल में यात्रा: कहीं जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Image
कोरोना का कहर जारी है। देशभर में कोरोना फिर से उफान पर है। रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। कई इलाकों में फिर से लॉकडाउन लगाने की नौबत आ गई है। कोरोना के खौफ ने एक बार फिर लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है।

Birla Temple Delhi: बिरला मंदिर, दिल्ली- जहां जाति-धर्म के नाम पर नहीं होता किसी से कोई भेदभाव

Image
दिल वालों की दिल्ली में एक ऐसा मंदिर है जहां जाति-धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से विख्यात इस मंदिर को देश-दुनिया के लोग बिरला मंदिर के नाम से जानते हैं।

अद्भुत, अनुपम और अविस्मरणीय अनुभव करना चाहते हैं तो आपके पास है जन्नत की सैर का सुनहरा अवसर

Image
दुनिया में कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे आप देखकर, सामने जाकर ही अनुभव कर सकते हैं। धरती का स्वर्ग कश्मीर भी कुछ ऐसा ही है। अगर आप कुछ अद्भुत, अनुपम और अविस्मरणीय अनुभव करना चाहते हैं...इस धरती पर स्वर्ग को देखना चाहते हैं तो आपको कश्मीर जाना होगा।

आम लोगों के लिए खुला मुगल गार्डन, ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगी एंट्री

Image
राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित मुगल गार्डन आम लोगों के लिए 13 फरवरी से खोल दिया गया है। आप सोमवार को छोड़कर 21 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच मुगल गार्डन की सैर कर सकते हैं।

राष्ट्रपति भवन 6 फरवरी से फिर से आम लोगों के लिए खुला, आप भी घूम आइए

Image
राष्ट्रपति भवन को आम जनता के भ्रमण के लिए 6 फरवरी, 2021 से दोबारा खोल दिया गया है। कोरोना महामारी के कारण 13 मार्च, 2020 से ही आम जनता के लिए इसे बंद कर दिया गया था। यह शनिवार और रविवार (सरकारी छुट्टियों को छोड़कर) को आम जनता के लिए खुला रहेगा।

Bhangarh Tour: भूतों का गढ़: भानगढ़

Image
क्या वाकई में भूत होते हैं ? क्या वो दिखाई देते हैं ? क्या वो किसी रुप में खुद के होने का अहसास कराते हैं ? जो लोग भूत-प्रेतों में विश्वास करते हैं जाहिर है उनका जवाब हां में होगा । लेकिन नहीं मानने वाले इन बातों को हंसी में उड़ा देंगे । लेकिन भारत सरकार का पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग उन लोगों में शामिल है जो इस धारणा में विश्वास करता है कि वास्तव में भूत होते हैं ।

Hanuman Temple Delhi: दिल्ली के इस मंदिर में तुलसीदास जी ने की थी हनुमान चालीसा की रचना

Image
दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के पास बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्थित है प्राचीन हनुमान मंदिर। मंगलवार और शनिवार के दिन यहां श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रहती है। हनुमान जयंती को भी यहां भारी भीड़ जुटती है। इस हनुमान मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह महाभारत काल का मंदिर है और हस्तिनापुर से अलग इंद्रप्रस्थ बसाने के क्रम में ही पांडवों ने इस मंदिर को बनाया था।

Rashtrapati Bhawan Tour: राष्ट्रपति भवन की सैर करना चाहते हैं, ऐसे कराएं बुकिंग

Image
प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो या किसी पद्म सम्मान का समारोह, टीवी पर राष्ट्रपति भवन से जब भी कोई का कार्यक्रम प्रसारित होता है तो मन वहां जाने का करने लगता है। राष्ट्रपति भवन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के राष्ट्रपति का निवास स्थल है। इस इमारत के निर्माण में 17 साल का समय लगा है। इसका निर्माण कार्य 1912 में शुरु हुआ और 1929 में यह बन कर तैयार हुआ। इसे रायसीना हिल पर बनाया गया है।

Agrasen Ki Baoli Delhi: दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के पास है अग्रसेन की बावली, गए हैं या नहीं?

Image
दिल्ली के बीचोंबीच कनॉट प्लेस के पास बना है अग्रसेन की बावली। कनॉट प्लेस और इंडिया गेट के बीच कस्तुरबा गांधी मार्ग पर हेली रोड के पास स्थित यह अग्रसेन की बावली बेहद ही खूबसूरत जगह है, लेकिन यह जानकर आपको ताज्जुब होगा कि दिल्ली के कई लोग इस बावली के बारे में नहीं जानते हैं। वैसे इक्का-दुक्का अप्रिय घटनाओं के कारण कुछ लोग इसे हॉन्टेड प्लेस भी कहते हैं।

Noida Sector 18 Veg Restaurants: ये हैं नोएडा सेक्टर 18 मार्केट के सात सबसे बढ़िया शाकाहारी रेस्टोरेंट

Image
आजकल शहर के बड़े रेस्त्रां में वेज-नॉन वेज दोनों खाना एक साथ परोसे जाने से शाकाहारी लोगों को काफी परेशानी होती है। शाकाहारी लोगों के लिए शहरों में खाने-पीने की बेहतर जगह ढूंढना काफी मुश्किल होता है। आपकी इसी परेशानी को ध्यान में रखकर आज मैं नोएडा के मेन मार्केट सेक्टर 18 के सात बेस्ट शाकाहारी रेस्त्रां का यहां जिक्र करने जा रहा हूं। अब जब भी नोएडा सेक्टर 18 या इसके आसपास के इलाके में मार्केटिंग

Delhi Weekend Tour Kurukshetra: घूम आइए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने दिए गीता के उपदेश

Image
कुरुक्षेत्र हरियाणा में स्थित एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का स्थल है। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन के दिए गीता के अपने पहले श्लोक में ही धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के रूप में इसका वर्णन किया है। इसी भूमि पर महाभारत की लड़ाई लड़ी गई थी। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को यहां के ज्योतिसर में कर्म के दर्शन का ज्ञान दिया था। 

Janpath Market Delhi: दिल्ली का फैशन स्ट्रीट है जनपथ मार्केट

Image
लेटेस्ट फैशन के दीवाने लोगों के बीच दिल्ली का जनपथ मार्केट काफी पॉपुलर है। यह दिल्ली का फैशन स्ट्रीट है। दिल्ली की लड़कियों, खासकर कॉलेज की लड़कियों की जान है यह जनपथ मार्केट। स्ट्रीट शॉपिंग करने वाले लोगों के लिए यह एक फेवरिट जगह है। कनॉट पैलेस के पास होने के कारण यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है।

Shri Balaji Salasar Dham: श्री बालाजी सालासर धाम मंदिर यात्रा

Image
श्री खाटू श्याम भगवान का दर्शन करने के बाद हम दिल्ली एनसीआर से आए सभी लोग श्री बालाजी सालासर धाम की ओर रवाना हो गए। श्री बालाजी सालासर धाम भी बहुत ही दिव्य स्थल है। यह राजस्‍थान के चुरू ज‌िले में है। यहां हनुमान जी को सालासर बालाजी के नाम से जानते हैं। शायद यह देश का एकलौता दाढ़ी-मूछों वाले हनुमान जी यानी बालाजी का मंदिर है।

Sri Khatuji Shyam Temple: श्री खाटू श्याम जी मंदिर दर्शन यात्रा

Image
राजस्थान में शेखावाटी इलाके के सीकर जिले में है खाटू श्याम धाम। यहां भगवान श्रीकृष्ण के कलयुगी अवतार खाटू श्यामजी की दुनियाभर में प्रसिद्ध मंदिर है। बचपन से ही श्री खाटू श्याम जी भगवान के दर्शन की इच्छा थी और जब पता चला कि हमारे यहां से एक बस खाटू जी जा रही है, तो खुद को रोक ना सका। शनिवार की रात

Rajnagar, Madhubani: खंडहर में तब्दील होता राजनगर का राज कैंपस

Image
राजनगर का ऐतिहासिक राज कैंपस खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। बिहार के मधुबनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह राज कैंपस राज्य सरकार की अनदेखी के कारण उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह कैंपस इंक्रीडेबल इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां के महल और मंदिर स्थापत्य कला के अद्भूत मिसाल पेश करते हैं। दीवारों पर की गई नक्काशी, कलाकारी और कलाकृति देखकर आप दंग रह जाएंगे।

Darbhanga Tour: मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा में है पर्यटन की अपार संभावनाएं

Image
पग-पग पोखर, पान मखान सरस बोल, मुस्की मुस्कान विद्या-वैभव शांति प्रतीक ललित नगर दरभंगा थिक मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा विद्या, वैभव, खानपान, मधुर मुस्कान और अपनी मीठी बोली के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ध्रुपद गायन, मिथिला पेंटिंग, सिक्की और सुजनी लोककला के साथ अपनी गौरवशाली संस्कृति पर मिथिला के लोग नाज कर करते हैं। इन गौरवशाली अतीत और आसपास सैकड़ों पर्यटक स्थल होने के बावजूद मिथिला का ह्रदय स्थल दरभंगा आजादी के बाद से ही उपेक्षित है।

सैर के साथ सैर

Image
सैर यानी यात्रा, घूमना-फिरना, देशाटन, पर्यटन, नए लोगों और नए स्थानों के बारे में जानना-समझना, देश-दुनिया के बारे में अपनी सोच-समझ को व्यापक रूप देना। हम देश दुनिया की सैर इसलिए करते हैं कि अपने ज्ञान को विस्तार दे सकें। एक-दूसरे के बारे में जान सकें। नई-नई जगहों पर जाने से कई तरह की नई जानकारियां मिलती है। मानसिक विकास भी होता है, लेकिन आजकल पर्यटन के नाम पर हम कर क्या रहे हैं?

About Us

Image
Hitendra Gupta घुमक्कड़, ट्रेवल ब्लॉगर, मीडिया प्रोफेशनल और प्रकृति प्रेमी शाकाहारी मैथिल

Contact Us

Image
Work With Me FAM Trips, Blogger Meets या किसी भी तरह के collaboration के लिए guptahitendra [at] gmail.com पर संपर्क करें। Contact me at:- Email – guptagitendra [@] gmail.com Twitter – @GuptaHitendra Instagram – @GuptaHitendra Facebook Page – Hitendra Gupta